Skip to main content

अन्ना के बहाने कुछ सवाल...............

बच्चे पूछ रहे है कि ये आंदोलन अगले साल इतिहास की किताब में तो नहीं होगा ना ???
ओर अन्ना, प्रशांत भूषण ओर अरविन्द केजरीवाल की जीवनी कोर्स में तो नहीं होगी ना.............????
बच्चो की चिंता भी बहुत वाजिब है दोस्तों............!!!!!!!!!!!!!!

भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम ........क्या दक्षिण पंथी नारे है या देशभक्ति नारे क्या इनका इस्तेमाल हर प्रकार के आंदोलनों में किया जा सकता है मुझे नहीं पता दोस्तों मदद करो......., मेरी मोटी अक्ल में कुछ समझ नहीं आ रहा अभी बहस सुनकर भ्रमित हो गया हूँ... फ़िर सारे देशभक्ति गीत भी ओर सारे जनगीत जो हम २५ बरसो से गा रहे है..."इसलिए राह संघर्ष की हम चुने जिंदगी आंसूओ में नहाई ना हो........"
लो आखिर जिसका डर था वही हुआ अब अन्ना के आरती चालू हो गयी अब इंतज़ार है अन्ना की मुर्तिया मिलने का, मुझे नहीं पता कि रामलीला मैदान पर अन्ना ताबीज ओर गंडे-नाड़े मिल रहे है कि नहीं......थोड़े दिनों में अन्ना की जगह-जगह मुर्तिया भी स्थापित हो जायेगी......दरअसल आज के हिन्दू में अरुंधती का लेख बहुत सटीक है ओर विचारणीय है मेरे मित्रों को उसे पढना चाहिए ओर गुनना चाहिए.

निखिल डे ओर प्रशांत भूषण एनडीटीवी पर कह रहे कि वे एनजीओ को इस दायरे में नहीं लेंगे उसके लिए तो सरकार ही काफी है यानी एनजीओ वालो खूब कमाओ ओर खाओ, लो ओर दो....लोकपाल तो मोटे माल वालो की कमाई वालो के लिए है...........

अन्ना दिल्ली भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने आये थे या सरकार बनाने ,कि इन लोगो ने बिलकुल सही समय चुना है जब सोनिया बाहर है तो दबाव बना कर ये इस्तीफा देने को मजबूर करेंगे ओर फ़िर सत्ता पर काबीज हो जायंगे जिस तरह से रोज नए समीकरण बन् रहे है उसमे भ्रष्टाचार तो गौण हो गया है ओर सता पाना ओर मन मोहन सरकार को हटाना प्रमुख मुद्दा... पार्टनर तुम्हारी पोलिटिक्स क्या है......???


चुप्पी सबसे बड़ा ख़तरा है ज़िंदा आदमी के लिए'...अपनों की बेरुखी भी मौत से कहाँ कम है? क्या करूँ? कौन सी मौत चुनुं?

-पाश

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...