अपने शहर में अपने लोग कितने परिचित होते है. आज शहर में रंगोली बनाने के विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में गया था, मित्रों का आग्रह था सो चला गया. लोकप्रिय सांसद सज्जन सिंह वर्मा जी के साथ साथ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शरद पाचुनकर जी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, भाई मनोज राजानी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिकरवार जी, सचिव मोदी जी और ढेरों दोस्त जिन्हें मिले हुए अरसा बीत गया था. दिलीप सिरवाल, ड़ा सुरेश शर्मा, भाई अजय सोलंकी, आदिल पठान, विजय श्रीवास्तव जी, अभिषेक, नवीन नाहर, चेतन उपाध्याय, मिर्जा बेग, सुदेश सांगते, और सबसे महत्वपूर्ण राजकुमार चन्दन जिन्होंने तमाम मेहनत करके देवास के तालाब जिसे हम अब मंडूक पुष्पक के नाम से जानते है पर विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई है और आज अपने खाते में पांचवा विश्व रिकॉर्ड जोड़ा है. राजकुमार चन्दन की टीम के युवा साथी जिन्होने भरी गर्मी में तेरह घंटे का समय होने के बाद भी मात्र पांच घंटे तीस मिनिट में यह विश्व रिकॉर्ड बना दिया. मान गये उस्ताद..........देवास में अफजल साहब से शुरू हुई रंगोली की परम्परा मनोज पवार और राजकुमार चन्दन जैसे साथिय...
The World I See Everyday & What I Think About It...