प्रसिद्ध गीतकार स्व नईम जी को को मप्र शासन ने एक बार संस्कृति पुरस्कार में निर्णायक बनाया तो नईम जी ने तत्कालीन प्रमुख सचिव और सुयोग्य कवि स्व सुदीप बैनर्जी को अपनी स्टाईल में कहा कि "साला जिस पुरस्कार के लिए हमें योग्य नहीं समझा उसका निर्णायक बना दिया" आजकल यही हो रहा है कि आपको बोलने या बतियाने योग्य समझते नहीं लोग पर कार्यक्रमों में हेड काउंट बढ़ाने के लिए आमंत्रण दे देते है ताकि बोलने का मौका भी ना देना पड़े और कहने को भी हो जाए कि आपको बुलाया तो था आयोजन में अभी किसी एक कार्यक्रम का न्यौता मिला जिसमें पचासों ज्ञानी और स्वयंभू सेलिब्रिटी आने वाले है, मेरे खुद के फिल्मों और शास्त्रीय संगीत , कला संस्कृति के सौ से ज्यादा गंभीर और अकादमिक आलेख स्तरीय पत्रिकाओं में प्रकाशित है, पर भागीदारी नही - हिस्सेदारी के लिए बुलाया गया है, और यह भी कि इसे अन्य बड़े समूहों तक प्रसारित करें , तो यह सब लिखने का मन हुआ भला हुआ जो मेरी गगरी फूटी कोई कुछ भी कहें पर सच यह है कि शराफत छोड़ दी मैंने, जब साहित्य से खुद को अलग कर लिया तो इन कैमराजीवी या रील प्रेमी और आत्म मुग्ध आयोजकों और आत्म प्र...
The World I See Everyday & What I Think About It...