Skip to main content

किरदारों ने असर पैदा कर दिया! अदभुत है अग्निपथ!


27 January 2012 One Comment
[X]

♦ संदीप नाइक

ग्निपथ करण जौहर की एक बढ़िया फिल्म है। न सिर्फ उन्होंने अपने पिता को एक बेहतरीन तोहफा दिया बल्कि कसा हुआ निर्देशन, प्रभावी डायलाग, फिल्मांकन, दृश्य और सबसे बढ़िया कलाकारों का चयन और उनसे पूरा काम लेने की अदभुत कला करण के पास ही हो सकती थी।

यह फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक विचित्र समय में मानक, उपमाओं और बिंबों को बाइस्कोप के जरिये देखने का मौका है। जहां ऋषि कपूर अपने जीवन के श्रेष्ठ रोल में है, वहीं इस वर्ष के सारे खलनायको के पुरस्कार संजय दत्त ले जाएंगे। प्रियंका चोपडा को स्पेस नहीं मिला, इसलिए वो अपने जौहर नहीं दिखा पायी, पर ओमपुरी, हृतिक, जरीना वहाब और बाकी किरदारों ने गजब ढा दिया है।

हृतिक की बहन बनी छोटी सी लडकी ने “मिली” फिल्म की जया भादुड़ी की याद दिला दी – वही निश्चलता, भोली सी आंखें और सहजपन। सूर्या के रूप में पंकज त्रिपाठी का अभिनय बहुत प्रभावी बन पड़ा है। जहां वे कांचा के सहायक के रूप में सशक्त भूमिका अदा करते हैं, वही वे दर्शकों पर स्थायी रूप से अपने किरदार की छाप भी छोड़ते हैं। उनके हकलाने के संवाद उन्हें एक जीवंत चरित्र के रूप में हमेशा याद रखेंगे।

गीत संगीत और कैमरे के अदभुत संयोजन से यह फिल्म आज के दिन दो अजीज मित्रों के साथ देखना बहुत ही सुखद अनुभव है। करण जौहर निश्चित ही बधाई के पात्र हैं, बस विजय दीनानाथ चौहान के रूप में अमिताभ की कोई बराबरी नहीं और डैनी का रोल भी उस अग्निपथ में अप्रतिम था ही…

…पर यह आज की अग्निपथ है, जहां मेरे अपने अनुज देवास के चेतन पंडित को प्रकाश झा के फ्रेम से बाहर आते देखकर और दमदार अभिनय करते देखना वास्तव में एक अलौकिक अनुभव है। बधाई चेतन, तुम छा गये भाई।

हां, कटरीना ने अपने लटकों झटकों में जरूर नयापन लाकर दिखाया। वो वाकई चिकनी चमेली का रोल निभाने में सफल रही हैं। बहुत हॉट और पूरे शरीर का प्रदर्शन कर कटरीना ने दिखा दिया कि अभिनय के साथ उसमें आइटम गर्ल का रोल निभाना और बॉक्स ऑफिस पर तालियां बटोरना आता है। चिकनी चमेली से अन्य तीन गीत बेहतर हैं और फिर मुंबई के गणेश विसर्जन का दृश्यांकन भी करण की प्रतिभा है…

(संदीप नाइक। मानवाधिकार कार्यकर्ता। कवि। कथाकार। मालवा की मिट्टी पर पैदा हुए, पले-बढ़े। लगभग तमाम कला विधाओं में थोड़ा-थोड़ा वक्‍त गुजारा। भोपाल में रहते हैं और अक्‍सर अपने गृह नगर देवास आते-जाते रहते हैं। उनसे naiksandi@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।)


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...