Skip to main content

नए साल के संकल्प से......

नए साल में एक ही संकल्प किसी से भावुकता के रिश्ते मत रखो .............साले इंसान जूते खाने लायक ही है बस.............इन्हें एक ही तरीके से साध सकते है प्यार मुहब्बत कुछ नहीं होता बस USE & THROW का सिद्धांत इस्तेमाल करो...........................
आप जिससे प्यार करते है यदि वो आपको विश्वास नहीं दे सकता तो उसे तुरंत छोड़ दीजिए वरना पछताने के अलावा जीवन में कुछ नहीं मिलेगा.............मेरे पास एक जीवंत उदाहरण है स्पेस माँगने के चक्कर में लोग बाग आपको यूज करते है..............

जो इंसान लगातार झूठ पे झूठ अपने लोगो से बोलता रहा हो कई दिनों तक महीनों तक उसे छोड़ देना ही बेहतर है वरना एक दिन वो आपको भी बेच कर खा जाएगा................और वो भी भावनाओं को इस्तेमाल करके.......तो यह हद बेहद तके, दोनों से परे हो जाता है मामला..............

उस इंसान को छोड़ दो जो आपको बरगला के रखता है और सिर्फ झांसे में रखता हो ................और हाँ उसे भी छोड़ दो जो आपको तो मिस काल देता हो या बेलेंस ना होने के बहाने करता हो पर अपने वालो से देर रात तक बातें करता हो..........जैसे अपने रिश्तेदारों से या माशूक से या माशूका से.............और झूठ पर झूठ बोल रहा हो............बस यही सही समय है एक नए साल को शुरू करनें का

जितने लोगो को मदद की हो उन सबको भूल जाओ और फ़िर नए सिरे से एक ऐसी जिंदगी की शुरूआत करो जहा सिर्फ आप हो, मतलब हो, मौका हो और जूते हो बस यही तरीका है जीवन जीने का क्योकि लोग एक ही झटके में औकात भूल जाते है और सारे सदकर्म भूल जाते है बस यही याद रखो कि जीवन जीने के लिए जितना मतलबी और अवसरवादी बन् सकते हो बनो.......और उन सबको माफ कभी मत करो जो आपके कंधो पर चढ़कर आज सफलता के गुम्बद चूम रहे है इन सबको याद रखो और रोज बददुआएं दो जी भरके.............

लोग कमजोर होते है और बेहद स्वार्थी. वे आपको इस्तेमाल करते है और फ़िर निचुड़े हुए निम्बू की तरह छोड़ देते है ऐसे लोगो को घेर कर इतना संत्रास दो कि वे जीवन में कभी किसी को फ़िर अपने झांसे में ना ले पाए- शहर दर शहर, गली- मोहल्ले में, चौराहों और तिराहो पर इन्हें बदनाम कर दो इतना कि ये किसी को मुह दिखाने लायक नहीं रहे...........सिर्फ लोगो को इस्तेमाल करके श्रेय और ख्याति कमाने वाले और दूसरों की नींव से अपना महल बनाने वाले ऐसे लोगो को छोडो मत .........ये सब जानते है कि ये क्या कर रहे है.............इन्हें कभी माफ मत करो...............

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...