Skip to main content

नर्मदा किनारे से बेचैनी की कथा


जीवन के उत्तरार्ध मे भटकते- भटकते वो इस निष्कर्ष पर पहुँच चुका था कि जो भी किया वो पर्याप्त नहीं था, जीवन के उद्देश्य को पाने मे, खोजने मे, समझने मे, और आत्मसात करने मे वो निरा बेवक़ूफ़ साबित हुआ और फ़िर जब वो पहुंचा इस जगह तो पाया कि शहर भर मे भूरे रंग की बोतलों मे बंद जहर इसी नर्मदा के पवित्र किनारों पर बिका करता है. गाहे-बगाहे आने वाले संत, योगी, साधू सन्यासी और परिक्रमा करने वाले जब संसार से उब जाते, थक जाते अपनी बनाए जालों मे फंस कर खप जाते, निकालना चाहते अपने ही झंझावातों से तो एक बोतल खरीद लेते और फ़िर फांककर पुड़िया निकल लेते, दूर रेत घाट पर, जिसे इन्द्रप्रस्थ घाट भी कहा जाता था, अपने देह धरे के दंड को लेकर इंतज़ार करते और फ़िर धीरे से मौत आती दबे पाँव और दबोज ले जाती. मिट्टी की काया वही पडी रहती, गुजरते लोग और नहान के लिए आये लोग दो चार लकडियाँ लाकर जलाने का उपक्रम करते और फ़िर बची खुची अधजली देह को नदी के बीच जाकर छोड़ देते, जानवर तो थे नहीं पर देह भीगते भीगते बहते जाती एक असीम प्रवास पर सडते-गलते हुए देह का बचा हुआ हिस्सा भी क्षीण-क्षीण जर्जर होते हुए खत्म हो जाता. एक भूरी बोतल जहर की कितना सुख दे सकती है यह तब समझ आती जब देह विगलित होकर छिन्न-भिन्न हो जाती और अपने परम मे विलीन हो जाती. धन्य है, धन्य है यह सब और जीवन को मुक्त करने का यह अनूठा प्रहसन. अब तो लगता है कि सच है बाबा कबीर जो कहते है उड़ जाएगा हंस अकेला या पांच सखी मिल करे रसोई, जीमे मुनि और ज्ञानी, कहे कबीरा सुनो भाई साधों, बोवो नाम की धानी. बस तलाश है तो एक नदी की जो अंदर दूर तक बहती है उसके अंदर बहुत अंदर जहां से सिर्फ आवाजें आती है...नर्मदे हर, हर, हर........ (नर्मदा किनारे से बेचैनी की कथा )

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...