Skip to main content

(लिखी जा रही कहानी "एक स्त्री का दूसरा मर्द")



उसने बहुत सोचा कि काश इस नामर्द से रिश्ता बनाए ही रखती चाहे फिर औलाद ना होती गोद ही ले लेती खानदान का नाम तो चल जाता इस आदमी का जिसके लिए इसके माँ बाप बुढापे में ब्याहकर लाये थे मुझे इस कोठरी में, जमाने में कई नारीवाद मैंने पढ़े और एक उम्र से अंग्रेजी में जमाने को पढ़ा रही हूँ इतना रुपया कमाकर भी क्या कर लिए मैंने, नारीवाद में पढ़ा कि ये पुरुष प्रधान समाज था और आज भी नारी को सम्मान नहीं मिलता, पर मुझे क्या मिला मैंने तो अपनी देह दे दी पर यह नामुराद उसे भी सहेजकर नहीं रख सका. हर बार सारे इल्जाम नारी पर ही लगाए जाते है...........और यह मर्दों की चाल है कि मुहावरा गढ़ दिया कि मातृत्व के बिना नारी अधूरी है और अगर इसी बात का नारा बुलंद करना था तो काहे झंडा उठाया और राजनीति में उतर आया था, मुझे मातृत्व का सुख ना देकर भी बड़ा अपराध किया तुमने ? एक जमीन को प्यासा रखना भी जुर्म है क्या इसकी कही कोई सजा नहीं है? अपने आप से देर तक जूझती रही आज उसे सब याद आ रहा था वो अत्याचार, वो बातें और वो गोलमोल होकर शोषित करना, और इस सबमे वह शामिल था पुरी तरह से .....

उदास होकर वह चली गयी नर्मदा के किनारे और रेत से खेलती रही देर तक,फिर वह उस जगह गयी जहां तवा नर्मदा से मिलती थी ..........दो कुंवारी नदियाँ कहने को पवित्र , पाप नाशिनी परन्तु अपने अपने जीवन में दोनों दुखी और संताप ग्रस्त - दो कुंवारी नदियाँ.......... दो भिन्न जिन्दगी, दो स्रोत, दो रास्ते पर जब दुःख का मकाम देखा तो एक ही जगह एक ही साथ दूर तलक साथ चलते चलते अंततः समुद्र में मिलन और ख़त्म, पूरा अस्तित्व ख़त्म ......क्या यही कहानी मेरी नहीं है......उसने सोचा और फिर साड़ी को सम्हालते हुए लौटने लगी फिर से अपने खुद के बनाए आशियाने में जो उसने जैसे तैसे खडा कर लिया था, आज कम से कम वह किसी और पर निर्भर नहीं है भाई पिता .तो मानो उसके जीवन से खारिज ही थे एक पूरा घर खानदान वह पीछे छोड़ आई थी इस बावरेपन में पर अब तसल्ली के लिए यह एक आशियाना है उसके पास और गुजारे लायक नौकरी ताकि वह सम्मान से जी सके समाज में पर अन्दर ही अंदर टूट गयी है इन दिनों.......शाम ढल आई थी किनारे एक लाश जलने आई थी कोई सद्य सुहागन थी उस सुहागन के चेहरे पर तेज था और उसके माथे के बीच ढेर सारा सिन्दूर दर्प की तरह दहक रहा था और उसने अपने सर पर झुक आई सलवट को सहलाया और सिदूर खोजने लगी परन्तु एक फीकी सी मुस्कराहट उभरी और तेजी से उसके कदम घर की ओर उठने लगे.........आज उसने कुछ फैसला करना था किसी तरह से भी जी लेगी पर वह इस तरह से अपने को ख़त्म नहीं करेगी.

(लिखी जा रही कहानी "एक स्त्री का दूसरा मर्द")

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...