Skip to main content

Posts of 9 Dec 15




कमाल है भगवा का रास्ता वामपंथ के लाल से होकर जाता है छग के एक तथाकथित निजी विवि की विज्ञापननुमा न्यूज देखी तो घालमेल समझ आया. क्या क्या नहीं करते लोग .........एक वो थे जो मर गए पर लाल नहीं छोड़ा और एक ये है जो लाल से शुरू किया और अब भगवा में ही दफ़न होंगे. सलाम कामरेड उर्फ़ कार्यकर्ता .
*****
मप्र के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे है कि वे इस्तीफा क्यों दें , भोपाल त्रासदी के बाद अर्जुन सिंह ने दिया था क्या? यानी कितने ढीट और बेशर्म है मिश्रा जी , अरे कमीशनखोर इसलिए तो काँग्रेस डूबी, आप क्यों भाजपा की लुटिया डुबोने पर तुले हो, या हजार लोगों के मरने की राह तक रहे हो।
शिवराज जी तो पन्ना हो, व्यापमं हो या पेटलावद हो इस्तीफा नही देंगे क्योकि वे किसान पुत्र है और जमीर जमीन में गाड़ दिया है , मिश्राजी आप तो डाक्टर हो पढ़े लिखे, नैतिकता समझते हो !! ये अलग बात है कि व्यापमं से निकले हो तो फिर चिपके रहो कुर्सी से और करो घोटाले , जनता बताएगी तीन साल बाद - फिर तुलना करना अर्जुन सिंह की और अपनी। वैसे बता दूं कि अर्जुन सिंह जैसी काईयाँ बुद्धि पाने के लिए सात जन्म और लेने होंगे अभी


*****
पाक पत्रकार ने सुषमा जैसी विदुषी राजनीतिज्ञ के बारे में जो कहा है उसकी निंदा की जाना चाहिए। इस तरह से किसी देश की मंत्री पर अभद्र टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है।
दूसरी महत्वपूर्ण बात मीडिया में मूर्ख और अश्लील दिमाग वाले हमारे यहां ही नही, बल्कि पूरी दुनिया में है। खुदा ख़ैर करें !!!
"विश्वास ना हो तो भास्कर के वेब पेज उठाकर देख लें - कितने धार्मिक विज्ञापन और सरोकार वाली खबरें है" !!!


*****

मप्र के बडवानी में 40 से ज्यादा लोग अंधे हो गए, सब शिवराज जी और स्वास्थ्य मंत्री के कमीशनबाजी का कमाल है, जितनी लापरवाही करेंगे, कमीशनबाजी करेंगे उतनी ही मौतें होंगी प्रदेश में . पेटलावद में, पन्ना में, व्यापमं में और अब बडवानी में और ऊपर से कम्पनी को बारह करोड़ का भुगतान किया और जिनकी आँखें गयी उन्हें मात्र दो दो लाख वो भी मेरी आपके इनकम टैक्स का रुपया. शर्म नहीं आती इन्हें अभी तक पद पर बने हुए है और पूरी बेशर्मी से जमे हुए है.
भाजपा नेतृत्व ना जाने क्यों इनसे डरता है जो इन्हें ना हटाकर इन्हें प्रदेश में छोड़ रखा है, और संघ इसलिए कुछ नहीं कहता क्योकि कई संघियों की निकम्मी औलादें मेडिकल की पढाई पढ़ रही है जिनके खानदान में कोई डाक्टर नहीं बना वो मेडिकल में पीजी कर रहे है तो क्यों बोले भला? अब समय आ गया है कि मप्र से कमीशनखोर शिवराज सरकार की विदाई हो और नए लोग आये जो इनसे बेहतर करें और भ्रष्टाचार तो कम से कम नहीं करें. मैजिक वालों से लेकर बस के परमिट, दवाई, स्टेशनरी की खरीद, नियुक्तियां, जमीन सौदे, इन्वेस्टर्स की परियोजनाएं, खनिज और तमाम तरह के धंधों में इनकी कमीशनखोर सरकार से जनता त्रस्त हो गयी है और जान मुसीबत में है, सो अलग...


*****
मित्र Tushar Dhawal Singh को कविता को लेकर कन्फेस करना पडा और उन्होंने बहुत खुले दिल से स्वीकारोक्ति की है, वह सराहनीय है, अब सवाल यह है कि पापड बड़ी उद्योग की तरह से (बकौल चंद्रकांत देवताले) रोज हजार कविताएँ पेलने वाले कवियों को कुछ बुद्धि आयेगी या लिखते रहेंगे और फेसबुक से लेकर वाट्स अप पर छपास निकालते रहेंगे..........?
सुना कि बहुत तो दंड बैठक कर रहे है कि
अबकी बार पुस्तक मेले में, 
एक नई किताब फिर से सरकार 
tongue emoticon

भले ही जेब से पच्चीस - तीस हजार लग जाए, प्रकाशक धूर्तता से ऐन्ठ लें, पर मंदिर वही बनायेंगे........और किताब छपवाये बिना मानेंगे नहीं, भले ही आप प्रदूषण का रोना रोते रहो, पेड़ कटते रहे 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...