Skip to main content

शालिनी ताई मोघे-विदुषी महिला

शालिनी ताई मोघे ना मात्र इंदौर की वरन देश भर की विदुषी महिला थी और उस जमाने से वो काम कर रही थी जब महिलाओं को बाहर निकालना लगभग मना था. पिछले ३० बरसो से में उनके साथ जुडा था जब भी इंदौर जाता उनसे मिलकर आता था, जब भी चढ़ाव पर से उतरने के लिए में हाथ पकडता तो मना कर देती थी कहती थी अरे में कोइ बूढी थोड़े ही हूँ, कल झाबुआ जाना है फ़िर भोपाल जाना है. बाल निकेतन के पूरे परिसर में वो सुबह से देर शाम तक उपस्थित रहती थी. लगभग दो बरस पूर्व में आंगवाड़ी के सन्दर्भ में एक अध्ययन के सिलसिले में लगातार मिलता रहा था, जो बाद में छापा भी था, तब टाई को उनके सरोकारों को गहराई से समझने का मौका मिला था. ताई ने लाहौर में रहकर मेडम मारिया मोंटेसरी से बाल सुलभ शिक्षा के गुर सीखकर आई थी और फ़िर आज़ादी से पूर्व भारत में शिक्षा का काम आरम्भ किया था आज का बाल निकेतन उनके स्वप्नों की एक मात्र झलक है उनका असली काम दूरदराज के क्षेत्रो में है आदिवासियों के लिए और लडकियों के लिए उनका योगदान अतुल्य है. आज जब विशाल ने यह खबर लिखी है तो में बहुत टूट गया हूँ अंदर से और लग रहा है कि मुझे एक और बड़ा धक्का लगा है अब शिक्षा और जमीनी हकीकतो की बात करने वाला कौन रह गया है मालवा में ? ताई नेताओं से लेकर अधिकारियों को जमकर लताडती थी और क्लास लेती थी.......ऐसी ताई जो हमेशा मुझे और कल्याणी डीके (श्री अरुण डीके की बेटी ) को समझाती रहती थी कि कुछ करो रे ढंग का करो हमारी ताई जितनी महान थी उतनी ही सरल और सहज थी कभी भी उनके दफ्तर में ताम झाम नहीं थे एक पुराणी सी कुर्सी और टेबल बस उसी में उनकी जिंदगी निकल गयी, आज समाज सेवा के नाम पर दूकान चलाने वालो के दफ्तर में कितने ताम झाम होते है. पूरी उम्र भर शिक्षा के लिए लडने वालो में मेरी ताई का चला जाना एक बड़ा शून्य बना गया है और मेरी शब्दों की सीमा भी आ गयी है पता नहीं अब शिक्षा पर बातचीत करने वाला कौन है और आदिवासियों के लिए काम करने वाला?

ताई को श्रद्धा सुमन और इस बात के साथ कि ताई आप हमेशा हमारे दिलो में रहोगी और बाल निकेतन के आँगन में महकती रहोगी.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...