Skip to main content

6 Oct 2018 Post

शिवराज सिंह जी ने आज सिवनी में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया
छिंदवाड़ा में भी खुल रहा है
जबलपुर में है ही
एकदम अपने पड़ोस के नागपुर में भी है ही

हमारे देवास के बींजाना, सिंगावदा में भी नही है - खोल दो , 10 - 15 छोरा छोरी तो दोनों गांव में मिल ही जायेंगें
मतलब हद यह कि 150 किमी के रेडियस में 4 मेडिकल कॉलेज - साला हायर सेकेंडरी स्कूल या नॉर्मल डिग्री कॉलेज नही है प्रदेश के कई हिस्सों में और ये गजब की बत्ती दे रहें है जनता को
सरकार - किसको बना रहे हो, जो है उनकी मान्यता तो रिन्यू नही हो रही, सरकारी मेडिकल कॉलेज सागर से लेकर ग्वालियर, इंदौर, रीवा, भोपाल के हाल भयावह है यह वहां की फेकल्टी से पूछो
निजी कॉलेज पर बस चल नही रहा - इंदौर , उज्जैन, देवास से लेकर भोपाल के पीपुल्स तक वालों पर - वे गुंडागर्दी कर बच्चों का शोषण कर रहे हैं, बच्चियां आत्महत्या कर रही हैं मनमानी फीस को लेकर
कर्जे में डूबा प्रदेश, और 15 साल के शिलान्यास बचे 4 दिन में निपटाओगे क्या हुजूर ए आला,
बजट देखा या हिसाब देखा प्रदेश का -अभी अक्टूबर है और ओव्हर ड्राफ्ट में भी डूब गए हो, मोदी और आपकी आर्थिक समझ एक जैसी है क्या - कहावत सुनी है "घर में नही दाने और अम्मा चली भुनाने"
क्यों आने वाले किसी जुगाड़ू को बैठने के पहले हार्ट अटैक की व्यवस्था करके जा रहे हो
और ये बताओ कि निजी मेडिकल कॉलेज से निकलकर आपके लाभार्थी उर्फ व्यापमं पुत्र किसकी सेवा कर रहें हैं - डॉक्टरों का तो टोटा पड़ा है , जो है वो नरक में काम कर रहें हैं और अब ऊपर से स्वास्थ्य बीमा की बाबूगिरी भी
गुरु - जनता को बरगलाओ मत , दो चार दिन में आचार संहिता लगने वाली है , अपनी धर्म पत्नी और बच्चों के साथ उस झील के किनारे बसे बंगले में तसल्ली से रहकर यादें संजो लो कि अब अच्छे दिन आने वाले हैं, भारत भवन में जाकर संगीत सुनो, नाटक देखो, आदिवासी कला निहारो, चित्र समझो , कविता सुनो, नृत्य देखो -भोत बड़े बड़े बल्लम वहां आते है - आप सबके मन को शांति मिलेगी - क्योकि अब यही खनिज, मेडिकल और नियुक्तियों के पांसे अब उल्टे पड़ेंगे - असली शकुनि मामा जो तुम्हारे ही घर - बार के है , चौसर खोलकर चाल चल दिये है और अब प्यादों के भरोसे कुछ होना नही है
पहले अपनी बुदनी और उससे पहले जेत गांव और ग्राम पंचायत बचाओ बाकी जो होना है होता रहेगा और अब एक रूपया खर्च करने के पहले सोच लेना

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...