Skip to main content

Balkrishna Sharma Naveen Village Bhyana Shujalpur, MP 24 Aug 2019

Image may contain: outdoor
कल मैं ,बहादुर ,ज्योति, निहारिका और वैभव हिंदी के बड़े कवि स्वर्गीय बालकृष्ण शर्मा "नवीन" के गांव भ्याना, शुजालपुर के पास, गए थे
वहां उनके जन्म स्थल पर ग्राम पंचायत ने एक सामुदायिक भवन बना दिया है, हाई स्कूल में एक स्मारक बना है
गांव में लगभग 2500 की आबादी है जिसमे से आधी आबादी मुस्लिम समुदाय की है परंतु जिस प्रेम और लगन से इन सब लोगों ने नवीन जी की स्मृति को "दादा जी" के रूप में याद रखा है वह अतुलनीय है, बहुत प्यार और सम्मान से इन लोगों ने हमसे चर्चा की, बात करते समय बार-बार यह लगा कि जिस तरह से वे लोग हर वर्ष 8 दिसंबर को नवीन जी की याद में कार्यक्रम आयोजित करते हैं और दूर दूर से लोगों को बुलाकर बढ़िया बातचीत करते हैं वह प्रशंसनीय है , शुक्र यह है कि हवा का जहर अभी गांव में पहुंचा नही है और सांझी संस्कृति, सांझी विरासत गांव में अभी भी जिंदा है
सबसे अच्छी बात यह है कि गांव के लोग अभी भी उन्हें अपने "दादा जी" कहते हैं और उनके परिवार से, नवीन जी की यादों से जीवन्त संपर्क बनाए हुए हैं - वह काबिले तारीफ है
बातचीत करते हुए लगा ही नही कि नवीन जी इस दुनिया में नहीं है, यह विश्वास उन लोगों को भी नहीं है, स्कूल में जब बच्चों से चर्चा की तो उन्हें नवीन जी की कविताएं भी याद है, गांव के लोगों को भी 'हम अनिकेत' जैसी कविताएं कंठस्थ है - यह एक बड़ी आश्वस्ति है कि हिंदी में , जन में ऐसे लोग अभी भी हैं जो अपने पुरखों को, अपनी धरोहर को, अपनी विरासत को और अपने साहित्यकारों को ना मात्र जिंदा रखते हैं बल्कि उन्हें हर रोज पूरी शिद्दत से याद भी करते हैं
सलाम है ऐसे लोगों को और सलाम है ऐसे कवियों को भी
ज्योति का विशेष शुक्रिया कल का दिन विशेष बनाने का और शुजालपुर की मेजबानी का

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...