Skip to main content

Posts of 3 and 4 Aug 2019

पेट भर सलाद
◆◆◆
एक ताज़े भुट्टे के (मकई) के दाने निकाल कर पानी मे पांच मिनिट उबाल लें, नीचे उतारकर एक बाउल में रखे
एक शिमला मिर्च, दो हरी मिर्च, एक टमाटर और आधा छोटा खीरा बारीक काट लें
अब इस मिश्रण को मकई के उबले हुए दानों में मिला लें
थोड़ा सा नमक, कूटी काली मिर्च , चाट मसाला , एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर आधा चम्मच घी या मख्खन मिला दें
स्वादिष्ट और बेहद पौष्टिक सलाद तैयार है
भोजन हो गया अपना आज का
Image may contain: food

***
दूध मांगो तो खीर देंगे
◆◆◆
15 अगस्त का इंतज़ार कीजिये अबकी बार कुछ धांसू होगा - इसके पहले और 15 अगस्त पर सांत्वना वाले भाषण, आत्म मुग्धता के झंडे और दुनिया को बता दिया जाएगा कि हम ही महान है, हमने कश्मीर समस्या सुलझा ली है
संभवतः नए सांसदों के प्रशिक्षण में दो दिवस यही योजना विस्तृत रूप से समझाई गई हो कि अपने इलाकों में लौट जाये और प्रशासन पर काबू रखें , सत्र के तुरन्त बाद अमित भाई कश्मीर में , तब तक घाटी से धर्मावलंबियों को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा - एयर लिफ्ट तक करवाया जा रहा है
अच्छी पहल है - खत्म करो, रोज - रोज की चिकचिक और अब अपने असली मिशन पर आ जाओ, आर्थिक हालात तो बर्बाद हो ही गए है, जनता कावड़ियों के भेष धरकर शिवालयों में व्यस्त है ही, बची खुची अर्थ व्यवस्था की भी वाट डाल दो
अदालतें राम मंदिर की सुनवाई रोज़ करेंगी ही तो बाकी लोकहित वाद की अपीलें सुनने को समय कहां होगा, और जनमानस तो कृत संकल्पित है ही कि "कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे" - सारे हिन्दू मुस्लिम मन्दिर - मस्जिद में ही बहस करके ही ज्ञानी बनते रहेंगे
ऊपर बर्फ भी नही है, सेना को मुस्तैद कर ही दिया है, बजट पास हो ही गया है, एनआईए को विशेष अधिकार दे ही दिए है - अब साला कोई मानव अधिकार वाला बोलेगा तो वही के वही निपटा देंगे
बधाई मोदी जी , आपकी सरकार को अग्रिम बधाई, शुभकामनाएं और दुआएँ कि आप कामयाब हो और देश के माथे से कलंक हमेशा हमेशा के लिए मिट जाए - ट्रम्प अंकल 26 जनवरी को पक्का आयेंगे यह वादा है
15 अगस्त को सुबह शेरवानी कौनसे रँग की होगी बता दें - ताकि हम सब भारतवासी तब तक सिलवा लेंगे और झकास झंडा वंदन करेंगें
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहें हमारा

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...