Skip to main content

Posts of 10, 11 and 12 Aug 2019

कल डिस्कवरी के कार्यक्रम में जानवरों से प्रेम दिखाते हुए श्रद्धेय मोदी जी ने कहा कि हम वसुधैव कुटुम्बकम वाले लोग है तो याद आया कि मोदी सरकार में 89 सचिव है जिनमे
ओबीसी: 00
एससी: 01

एसटी: 03
सवर्ण: 86
और हमारी जनसंख्या का अनुमानित प्रतिशत है
ओबीसी: 60-65%
एससी: 15%
एसटी: 07%
साथ ही एक और छोटा सा सवाल जिस वसुधैव में सबका कल्याण सोचने के लिए माननीय मोदी जी 18 घँटे रोज़ खप रहे हैं बचपन से चाहे चाय बेचते समय, हिमालय में, मगरमच्छ पकड़ते समय , प्रचारक के रूप में या पिछले पूरे पांच साल बगैर छुट्टी के और अबकी बार भी - उस वसुधैव में मुस्लिम नही, दलित नही, अल्पसंख्यक नही और तो और हमारी जसोदाबेन भी नही तो कल्याण किसका कर रहें है
बुरा ना मानियेगा, बस इस कम अक्ल का जिज्ञासा वश पूछा गया सवाल है ,अन्यथा ना लें - मैं मोदी जी के नेतृत्व और निर्णय क्षमता पर अति से भी ज्यादा विश्वास रखता हूँ, पूरी आस्था और सम्मान है दिल दिमाग़ में
***
चाय बेचता था ( पिताजी ज़ेबख़र्च देते थे )
इस्त्री करके कक्षा का सबसे स्मार्ट बच्चा (आज भी है )
क्रोकोडायल की कहानी जारी है
मैं किसी को मारने में यकीन नही करता ( गोधरा में पता नही क्या हुआ)
लकड़ी में जीव होता है ( संजीव भट में जीव नही वह सिर्फ पुलिस वाला है )
प्रकृति जीवन का सहज संसार है ( अम्बानी अडानी तो व्यवसाय है )
इनबिल्ट स्वभाव पोजिटिव्ह है तभी राहुल से लेकर मायावती तक से घबराहट के मारे सीबीआई का तोता लेकर चलता हूँ
हिमालय की कहानी - उफ़्फ़
भाला हिंसक है इसका इस्तेमाल नही करता
पिक्चर अभी बाकी है 😀😁
चलता फिरता मनोरंजन है टेक्स फ्री
एक भी सच नही बोला बन्दा और डिस्कवरी ने भी विश्वसनीयता खोई आखिर में बीयर को प्रार्थना करना पड़ी कि हे प्रभु भारत और नागरिकों को शक्ति दें कि बर्दाश्त कर सकें
***
क्या संयोग है कि एयरटेल डिश टीवी पर डिस्कवरी चैनल 420 पर आता है (नॉन एचडी)
***
कांग्रेस में अध्यक्ष चुनने को ले कर बड़ा पशोपेश था , कुछ लोग चाहते थे कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की विधवा पत्नी अध्यक्ष बन जाएं और कुछ कांग्रेसी चाहते थे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मां को अध्यक्ष बनाया जाए , कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि प्रियंका रॉबर्ट वाड्रा की मां को भी मौका दे कर देख लें , पर ज्यादातर कांग्रेसियों की इच्छा थी लोह महिला और पूर्व प्रधान मंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी की बहू गद्दी संभालें
आखिरकार सर्वसम्मति से कुरुक्षेत्र के जमींदार और कायदे आज़म सर्वशक्तिमान रॉबर्ट वाड्रा की सासुजी का चयन कर लिया गया और इस तरह परिवारवाद की परम्परा टूट गई
इस तरह कांग्रेस का पुर्नजन्म हुआ!! 😂
***
सरकार, शाह, मोदी, कश्मीर, लद्दाख, राज्य और केंद्र के साथ साथ अनुच्छेद 370, धारा 370, 35 ए पर बहुत ज्ञान मिल गया , बहुत पढ़ लिया और समझ लिया और पीएचडी भी हो गई , नोबल भी दे दें क्या महाज्ञानियों
अब वेब पोर्टल्स और ज्ञानी लोग प्रवचन देना बंद करें क्योंकि कश्मीर में अब जन जीवन भी सामान्य हो गया है , कर्फ्यू बनाम धारा 144 हट गई है
मालवा में कहते है "सई सांझ के मरया के क़द लक रोवोगा" अर्थात शाम को जो मर गया है उसके नाम कब तक रोवोगे - रात हो गई है , सो जाओ , आराम करो कल नया सवेरा होगा
समझे या नही - बन्द करो बकवास अब, इनबॉक्स में कचरा, लिंक या वीडियो पेलने का काम अब नही करो मित्रों, वरना ब्लॉक कर दूंगा - हद है साला मान ही नही रहें, कॉपी पेस्ट की हद है
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...