Skip to main content

यह नटखट था ही ऐसा



कुछ यूँही चलते चलते........

यह नटखट था ही ऐसा कि बरबस ही ध्यान खींच लिया इसने आज, गनेशधाम इंदौर की एक आंगनवाडी में ...... नाम था रूद्र , शुरू में थोड़ा रोया, फिर मुस्कुराया और फिर हंसने लगा और अंत में मुझे जीभ दिखाकर ताली पीटने लगा..........बस आते समय जी भरकर आशीष देकर आया हूँ आज कि रूद्र बाबू, खुश रहो, लम्बी उम्र जियो और जमाने को जीभ दिखाते रहो मुस्कुराते हुए !!! किसने कहा कि मॉडल बेबी बड़े और अच्छे घरों में पाए जाते है...........? बस ये ही बच्चे तो हमारी धरोहर है ...........

इंदौर 26 फरवरी 15 




Comments