Skip to main content

देवास के बलराम तालाब और प्रशासन के लिए कमाई का साधन




देवास में पानी की समस्या हमेशा से रही है और यहाँ पर पदस्थ जिला कलेक्टरों के लिए यह एक बड़ी कमाई का साधन रहा है. देवास शहर के विधायक पिछले तीस बरसों से नर्मदा नायक बनकर चुनाव जीतते रहे है. पर जमीनी हकीकत कुछ और है, टोंक खुर्द ब्लाक में तत्कालीन कलेक्टर श्री उमाकांत उमराव ने 300 के ऊपर बलराम तालाब बनवाये थे परन्तु कालान्तर में ये तालाब महज मखौल बनकर रह गए और अधिकारियों, किसानों और पंचायत कर्मियों ने इस बलराम तालाब का ऐसा भयानक मजाक उड़ाया कि बताया नहीं जा सकता. और तो और देश भर के पत्रकारों ने भी देवास मॉडल पर बहुत लिखा और फेलोशिप जुगाडी, द्नियाभर में घूमते रहे, मैंने दो साल पहले ऐसे ही एक तथाकथित पत्रकार महोदय को इस तरह के फर्जीवाड़े के बारे में आगाह किया था तो वे भिनक गए थे और जोश में बोले कि यदि मेरे लिखे को आप इस तरह कह रहे है तो मै यूनेस्को से मिले करोड़ डालर को ठुकराकर देवास जिले के किसी गाँव में खेती करना शुरू कर दूंगा और समुदाय के लिए काम करूंगा उस राशि से और बाद में वे मुझे ही ब्लाक करके चलते बनें, सुना कि आजकल यूनेस्को में भू-जल के विशेषग्य है.
हाल ही में दिल्ली के एक एनजीओकर्मी इस तरह के काम का बखान करके अपनी दूकान चलाने की कोशिश कर रहे है और बुंदेलखंड में इस मॉडल को "रेप्लीकेट" करने की कोशिश कर रहे है, हमारे अनुज मित्र भी एक किताब लिख रहे है, काम हुआ है, जरुर हुआ है परन्तु इन मामलों को और भ्रष्टाचार को समेटे बिना कोरी किताब लिखने से दुनिया में कोई सबक नहीं जाएगा इस बात पर ध्यान देने की जरुरत है.
नईदुनिया ने आज यह खबर मुख्य पृष्ठ पर छापी है इससे प्रशासन में तो खलबली है, कुछ शूरवीर निलंबित भी हुए है और कुछ पर गाज अभी गिरना बाकी है, तेज तर्राट युवा जिला पंचायत सी ई ओ श्री अभिषेक सिंह और जिलाधीश श्री आशुतोष अवस्थी जी बधाई के पात्र है जिन्होंने एक बड़े मामले पर हाथ डाला और हिम्मत से इस मामले पर कार्यवाही की है, और आगे भी करेंगे, उम्मीद है वे देवास शहर में भी नर्मदा के लाने और पिछले दो दशको से इंदौर से पानी खरीदने की कहानी की हकीकत सामने लायेंगे, पर अब उनका क्या होगा जो बलराम तालाब को मरने तक भुनाने में लगे है और अपना परलोक भी इसी में गोता लगाकर सुधारना चाहते है और तमाम तरह के पोर्टलों पर दूकान चला रहे है?
जागो मोहन प्यारे...........!!!!
सुन रहे हो ना भाई Swatantra Mishra

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...