Skip to main content

जिला आपूति अधिकारी श्रीमती ज्योति जैन का सद्व्यवहार

छोटे भाई की मृत्यु पश्चात कागजो की कार्यवाही और ना जाने कौन - कौनसी प्रक्रियाओं से तंग आ गया हूँ. सरकारी देयक अभी तक तो मिले नहीं है, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के भी बुरे हाल है मप्र में. 6 दिसंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी परन्तु कुछ होने से रहा, भाई की पत्नी को सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के तहत अनुकम्पा नियुक्ति मिलना चाहिए परन्तु मप्र के अनूठे प्रशासन और भ्रष्ट राज में किसी का कोई काम समय पर हो जाए तो क्या बात है. जिले के अधिकारियों से लेकर मप्र के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और तमाम सचिवों, आयुक्त उज्जैन श्री रविन्द्र पस्तोर को भी आवेदन किये पर कुछ किसी का काम हो जाए तो वो प्रशासन ही क्या ? जो सरकार अपने मृत कर्मचारी के परिवार के देयको का भुगतान जो उसके परिवार का अधिकार है एक समय सीमा में नहीं कर सकती वह क्या मप्र बनाओ या कुशल प्रशासन का उदाहरण देगी. 

ऐसा ही एल पी जी गैस के कागज़ स्थानांतरित करवाने में हुआ, देवास के एक गैस एजेंसी ने कागज़ बदली के नाम पर मूल कागज़ रख लिए और भाभी को धमकाकर कर पांच सौ रूपये ऐठ लिए थे, कल जब एजेंसी पर मै गया और पूछा कि शपथ पत्र की क्या जरुरत है और पांच सौ रुपयों की रसीद दो तो उपस्थित कर्मचारी ने बहुत ही बद्तमीजी से बात की. फिर मैंने तय किया इस एजेंसी को सबक सीखाये बिना काम होगा नहीं अतः आज पुनः मिलने की बात करके आ गया. आज सुबह पुनः गया और उससे कहा कि "बॉस रसीद दे दो या रूपये वापिस करो, थोड़ी देर बाद मुझे रूपये वापिस आकर दिए गए और मैनेजर ने कहा कि माफी चाहता हूँ कि कल आपके साथ बदतमीजी हुई, मै शपथ पत्र के भी रूपये देने को तैयार हूँ, क्योकि आज मै पुरे नियम कायदों का अध्ययन करके गया था और आज अड़ गया था कि उसने जो भी किया वह गलत था. 

फिर मै आज ही तत्काल देवास की जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति जैन से मिला, जिन्होंने मेरी शिकायत ध्यान से सुनी और  बोली मै कार्यवाही करूंगी, उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी को लेकर अगर लोग जागरुक हो जाए तो आधी शिकायतें हल हो जायेंगी, उन्होंने बताया कि असल अब जब आधार कार्ड से इस योजना को जोड़ा जा रहा है तो गैस एजंसी वालो के सारे काले धंधे और अवैध कारनामे सामने आ रहे है इससे बेचैनी बढ़ी है इन लोगो में. थोड़ी देर बाद गैस एजेंसी के मालिक का फोन आया और बोला कि माफी दे दो और अबकी बार आगे से कोई बदतमीजी नहीं होगी ना महिलाओं के साथ ना किसी पुरुष के साथ ना ही कोई अवैध शुल्क वसूला जाएगा. साथ ही एक डिस्प्ले बोर्ड लगाने का उसने वादा किया. 

मुझे आश्चर्य लगा कि दूकान पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति जैन अपने एक अधिकारी श्री धर्मेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थी, उन्होने भी मुझसे मालिक के फोन से ही बात की और कार्यवाही का आश्वासन दिया. 

यह सब दिखाता है कि यदि हम सही अधिकारियों को सही समय पर बगैर डरे शिकायत करें और उन्हें जानकारी दें तो तुरंत शिकायत निराकरण हो सकता है. आभारी हूँ देवास जिले की अधिकारी श्रीमती ज्योति जैन (सिंघई) का जिन्होंने तत्परता से कार्यवाही की. ऐसे समय में जब कर्मचारी काम को लेकर रोते रहते है उसमे श्रीमती जैन का तत्काल कार्यवाही करना एक हवा का सुखद झोका है.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...