Skip to main content

आखिरी दिनों में पिता

आखिरी दिनों में बिना आँखों के भी

जिंदगी को पढ़ -समझ लेते थे

कापते हाथो से भी बताई जगह पर

हस्ताक्षर कर देते थे

छुट्टी की अर्जी

मेडिकल के बिल

बैंक का लोन

ज्वाइंट अकाउंट का फ़ार्म

आखिरी दिनों में पिता की

आँखें काम नहीं कर पाती थी

में, माँ भाई उन्हें देखते थे

और पिता देखते थे हमारी आँखों में आशा, जीवन, उत्साह

अस्पताल के कठिन जांच प्रक्रिया

लेसर की तेज किरणे

पर आँखों का अन्धेरा गहराता गया

पिता

तुम आखिरी दिनों में कितना ध्यान रखते थे हमारा

स्कूल से आने पर पदचाप पहचान लेते थे

हमारे साथ बैठकर रोटी खाते

और हाथों से टटोलकर हमें

परोसते

माँ के आंसू की गंध पहचानकर

डपट देते थे माँ को

पिता का होना हमारे लिए आकाश के मानिंद था

ऐसा आकाश जिसके तले

हम अपने सुख दुःख

ख्वाब, उमंगें

उत्साह और साहस

भय और पीड़ा

भावनाए और संकोच

रखकर निश्चित होकर

सो जाते थे

पिता हर समय माँ से हमारे बारे में ही बाते करते थे

हमारी पढाई, हिम्मत

तितली पकडना

पतंग उड़ाना

कंचे खेलना

बोझिल किताबे

टयुशन और परीक्षाए

नौकरी और शादी

माँ कुछ भी नहीं कहती

तिल-तिल मरता देख रही थी

घर से अस्पताल

अस्पताल से प्रयोगशाला

प्रयोगशाला से घर

एक दिन रात के गहरे अँधेरे में

आँगन की दीवार को

पकड़ कर खड़े हो गए

पिता की ज्योति लौट रही थी

हड्बड़ाहट सुनकर

माँ जाग गयी थी

एक लंबी उल्टी करके गिर गए थे

पिता

माँ कहती थी

आखिरी समय में

नेत्र ज्योति लौट आई थी

पिता तुमने कातर

निगाहों से माँ को देखा था

माँ के पास हममे से किसी को

ना पाकर तुम्हारी आँखों से

दो आंसू भी गिरे थे

लेसर की किरणे

मानो उस अंधेरी रात में

आँखों में चमक रही थी

जिंदगी भर आंसू पोछने वाला आदमी

उम्र के बावनवे साल में आंसू बहा रहा था

लोग कहते है वो खुशी के

आंसू थे- ज्योति लौट आने के

में कुछ भी नहीं कहता

क्योकि बाद में मैंने ही तो

आँखे बंद करके रूई के फोहे

रखे थे

पिता - तुम सचमुच हमें ज्योति दे गए .........





Comments

Vishal said…
Dada rulaoge kya.........kitni marmsparshi kavita hai........

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...