Skip to main content

Mohit Dholi's Convocation 13 March 2021

एक लम्बी दौड़ का सुखद अंत

My Pride My 5 Inspirations
Officially Dr
Mohit Dholi



◆◆◆
1999 के आर्मी स्कूल, महू का एक छोटा सा मासूम बच्चा जो आईआईटी की गुप्ता ट्यूटोरियल ज्वाइन करने पीछे से भागता और हर तीन चार दिन में स्पोर्ट्स टीचर उसे पकड़कर मेरे सामने खड़ा कर देता था कि सर इसे सजा दो, मैं कहता हूँ आप जाइये मैं आज इसे छोडूंगा नही और उनके जाने के बाद मैं कहता "नालायक कैसे जियेगा आगे, मास्टरों को चकमा नही दे सकता - चल भाग अब क्लास के लिए देर ना हो जाये" आखिर चयन होता है रुड़की में उसका
2
रुड़की आईआईटी पहली बार गया देखने कि औलाद सही पढ़ रही कि नही तो 5 और दोस्तों से मिलवाया जिसमे 2 महू के एक इंदौर से एक रीवा और एक शायद भोपाल से था, मुझे 80 जीबी की हार्ड डिस्क खरीदकर दी और उसमें 70 जीबी "नरुत्तो" सीरीज के साथ फ्रेंड्स के सारे सीजन भरकर दे दिए, रुड़की जाने पर इनके बेंजीन ग्रुप के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर सब जगह घूमना - गंगा में राफ्टिंग से लेकर बाकी सब एडवेंचर करना
3
आईआईटी के बाद महू में डेढ़ वर्ष नौकरी की, मैंने डाँटा कि नही चलेगा, औलाद बना लिया था तो हक था डांटने का - बाहर जाओ, एमएस करो, मुश्किल से तैयार हुआ आखिर टैक्सास गया, एमएस किया, फिर शादी हुई वो भी लम्बी कहानी है शादी के लिए लड़की खोजने से सब तैयारियां - उफ़्फ़, कैसे मैं सगाई में कठ्ठीवाड़ा और भाबरा से भागकर पहुंचा था BSF की मेस में - उफ़्फ़ फिर शादी और नातिन प्यारी सी तनुश्री
4
बीच - बीच में आना हुआ अमेरिका से, फोन पर हर हफ्ते बात होती है, घँटों बात करते है हम दोनों, जीवन की घर परिवार की नौकरी की, खुशियों और दुखों की - जीवन में तो मैं अकेला हूँ - प्यारे से तीन भतीजे है , दो समझदार बहुएँ और प्यारा सा शरविल है पर इसी के साथ मेरे दो बेटे भी है- जिनमे मोहित बड़ा है छोटा भी अपूर्व जो अमेरिका में है बहु के साथ - दोनो बच्चे इतना ध्यान रखते है कि कह नही सकता
5
आज मोहित को ठीक 930 बजे पीएचडी की उपाधि से नवाज़ा जा रहा है और मेरे लिए जीवन के गर्वीले क्षण है एक लम्बा संघर्ष किया बच्चे ने और TAMU, Texas से Petrolium Chemistry में पीएचडी की उपाधि मिल रही है
कुछ लिखते ही नही बन रहा बस इंतज़ार कर रहा हूँ कि कार्यक्रम शुरू हो और उसे देखूँ डिग्री लेते हुए
6
आशीषों से नवाजिये , ये बच्चे बड़े संघर्ष कर रहें है जीवन में घर के भतीजे हो मुम्बई में या मेरे दोनो बेटे अमेरिका में - इनकी समस्याएं और संघर्ष हमसे बड़े है, ये मोहित की कुछ पुरानी तस्वीरें है Convocation की कल सुबह लगाऊंगा
■ समाहार
सबको पुरानी कहानी मालूम ही है कि कैसे एक राक्षस के प्राण एक तोते में बसते थे पर इस राक्षस के प्राण पाँच तोतों में बसते है - दो मुम्बई, एक देवास और दो अमेरिका में है और ये ही मेरी ताकत है , अब इन्हीं बच्चों के लिए जीना है - बाकी सब बेकार है


-----------
आप भी देखिये इस लिंक पर

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...