Skip to main content

यह स्कूल नहीं रसोइघर है - मनोज बोगटी



यहाँ किताब जलने के बाद चावल पकता है 
यहाँ पेन्सिल जलने के बाद दाल पकता है 
आप का ताकतवर कविता लिखना कोई बड़ी बात नहीं
इस चुह्ले में आग का जलना बड़ा बात है

सर, यह स्कूल नहीं रसोइघर है।

ओला को नंगे पैर रौंदते हुए गरपगरप यहाँ आ पहुंचना 
आंख खुले रखकर उन्होनें देखा है सपने।

वे मरे हुए सपनों की पूजा करनेवाला जाति हैं 
वे निरक्षर देवताओं के भक्त हैं 
वे जंगल-जंगल कन्दमूल खुदाइ करते हुए यहाँ आ बसे हैं
उन के पगडंडी हैं ये नद-नदी 
उन के पदचिह्न हैं ये गावं

अक्षर के पहुंचने से पहले यहाँ उन का गाना आ पहुंचा 
गानों के आने से ही तो हिल पड़े थे नथनी
अक्षर के आने से पहले यहाँ आ पहुंचा उन का खून 
खून के आने से ही पहाड़ी गर्भवती हुई।

खून से लथपथ गीत गुनगुनाकर उन्होनें
गावं का बुना हुआ बांस के थैली जैसे टेंड़ेंमेंड़े रास्तों पे उन्होनें पेशाब किया है
कन्दमूल के खतम होते ही मां ने पेट में बांधी थी लुंगी की फेर।
उस दिन से ही ये गावं उस लुंगी की फेर को बाँधा हुआ है
लुंगी की फेर बांधा हुआ ये गावं जिस दिन नंगे पैर घुसा संसद भवन
उसी दिन बना था रसोइघर में स्कूल
या स्कूल में रसोइघर।

रसोइघर में
क-एं चावल के लिए कतार बनाते हैं
ख-एं, अ-एं, कुछेक आकर, ऐकर दाल के लिए खड़े होते हैं
किसी दार्शनिक का एक ताकतवर वाक्य किताब के सट्टा थाली उठा लेता है
किसी कवि का कालजयी हरफ पेंसिल के सट्टा चम्मच पकड़ लेता है।

सर, यह स्कूल नहीं रसोइघर है।

उन के दिमाग के हरेक साख में
ज्ञान की अंकुर लगने से पहले ही भूख की फूल फटती है और मगमगाने लगती है

फूलों से निकल कर हरेक बीज आगे बड़ती है रसोइघर के तरफ ही
क्योंकि वहां पकती है खिचड़ी।

शिक्षा का मतलब खिचड़ी ही तो है
सर, यह स्कूल नहीं रसोइघर है।

जब पकती है खिचड़ी
बालक अक्षर थुक निगलते हुए देखते हैं हथेली खुन्ती की।
दाल से उड़ते हुए भाप ढक देती है ब्ल्याकबोर्ड व चक
ढक जाते हैं किताबें व वहां उन के लिए लिखे गए जीवन सारे।

आप ही पुछिए ना
‘पृथ्वी कैसा है?’
बच्चे बोलेंगे- ‘अण्डे की तरह’
क्योंकि आज पढ़्ने का दिन नहीं अण्डा खाने का दिन है।
सर, यह स्कूल नहीं रसोइघर है।

सरकार, अक्षरों में तो जहर डाल दिया आप ने
खिचड़ी कौन सी बड़ी बात है?

डालिए जहर डालिए ना
लेकिन अगर बच जाते हैं कुछ अक्षर और उन से बन जाते हैं कुछेक वाक्य
वे आप का ‘अन्त्य’ होंगे
सर, यह स्कूल नहीं रसोइघर है।
(मनोज बोगटी समकालीन नेपाली भारतीय वाङ्मय में एक चर्चित कवि हस्ताक्षर हैं)
(मूल नेपाली से हिन्दी में अनुवाद- राजा पुनियानी)


''सरकार, अक्षरों में तो जहर डाल दिया आप ने
खिचड़ी कौन सी बड़ी बात है?''

कुछ वर्तनी और व्याकरण की बहुत मामूली अशुद्धियों को खुद ही सुधार कर पढ़ें दोस्तो यह अपूर्व कविता. काश यह कवि 'हिंदी' में होता ...! (लेकिन तब क्या उसका नाम कहीं रहता ?)
-उदय प्रकाश 

Comments

Unknown said…
सन्दिपसर, आपको बहुतबुहत धन्यवाद।

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...