Skip to main content

हिन्दी दिवस की फ़िर भी घिसी-पीटी बधाई...............


लों आखिर आ ही गया हिन्दी दिवस अब हफ्ते भर तक खूब श्राद्ध और तर्पण होंगे, जों भी हो अपन ने खूब इनाम बटोरे थे और नगद पुरस्कार भी लिए थे एक जमाने में देवास के बैंकों में और तमाम तरह के क्लबों में खूब जम के वाद-विवाद करते निबंध लिखते और हिन्दी-हिन्दी करते पर साला एम ए अंगरेजी साहित्य में ही किया, बाद की सारी पढाई अंगरेजी में ही की, क्योकि समझ आ गया था कि इस देश में दाल रोटी खाना है दो टाईम तों अंगरेजी के अलावा कोई और भाषा तार नहीं सकती अपने भविष्य को. पर आज अंगरेजी को अपने दायें-बाएँ करने के बाद भी दाल रोटी खाना मुश्किल हो रहा है इस देश में, तों तरस आता है अपने आप पर और दुःख होता है कि हिन्दी जानने वाले की क्या गत हो गई है और कुल मिलाकर दो कौडी का बनाकर रख दिया है.
बहरहाल, हिन्दी के बड़े मठों और गढो से डिग्रीयां बटोरकर चापलूसी से यहाँ-वहाँ नौकरी जुगाडने वाले हिन्दी के मास्टर और राजभाषा अधिकारी ही आज खुश है और अपने तथाकथित आतंक से बच्चों का जीवन बर्बाद कर रहे है, और राजभाषा अधिकारी सरकारी आदेशों को दुरूह भाषा में लिखकर हिन्दी को अबला बनाने के षड्यंत्र में  शामिल है या उन लिक्खाडों को जों उल-जुलूल लिखकर पत्रिकाओं की बाढ़ में अपना उल्लू सीधा करने के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए कागज़ बर्बाद कर बकवास पत्रिकाएं निकाल रहे है, जिसमे यही हिन्दी के मास्टर अपना चुतियापा बेदर्दी से परोस रहे है. हिन्दी की बर्बादी में जितना योगदान इन टुच्चे संपादकों और मास्टरों का है उतना आम आदमी का नहीं है, आम आदमी ने तों दक्षिण से या उत्तर-पूर्व से आकर हिन्दी सीख ली है जैसे तैसे भले ही फिल्मों से पर ये धूर्त कौम तों हिन्दी की मैय्यत में शामिल होकर नुक्ते में खीर पूड़ी उड़ा रही है............शर्म, शर्म और सिर्फ शर्म..........
खैर हिन्दी दिवस की फ़िर भी घिसी-पीटी बधाई...............

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...