Skip to main content

Sandip Ki Rasoi -- March Last weeek 2020

बैंगन,करेला और आलू भूँजा
Image may contain: food

Image may contain: food

Image may contain: food

बैंगन, करेले और छिले हुए आलू को साफ धोकर लम्बा लम्बा काट लें ( चार चार करेले बैंगन और आलू मात्र दो )
● मूंग मोगर को धोकर पानी में गला दें
● अब करेले और आलू को हल्दी और नमक लगाकर पंद्रह मिनिट के लिए रख दें
● पंद्रह मिनिट बाद साफ पानी से इन सबको धो लें - हल्का सा सूखा लें और फिर गर्म तेल में डीप फ्राई तब तक तलें - जब तक वो हल्के भूरे और कड़क ना हो जाये
● अब इसी तेल में मूंग मोगर की दाल का पानी निथारकर तल लें कड़क होने तक
● अब सभी को एक बड़े बाउल में मिला लें , ऊपर से सफ़ेद तिल बुरक दें और थोड़ा सा जीरावन और नींबू डालकर गर्मागर्म खाएँ
[ कल सीमा व्यास ने आलू भूँजा की बात की थी , Chaitali Nandy ने भी इसे लोकप्रिय बंगाली डिश बताया था जो माछ भात या दाल चावल के साथ खाई जाती है, पर अपुन ने इसका मालवी संस्करण बनाया एकदम नवाचारी - मूंग मोगर इसलिए डाली कि पर्याप्त प्रोटीन भी मिल सकेगा कार्ब्स के साथ, तिल से तेल यानि वसा और नींबू से विटामिन सी भी, जीरावन इसे स्वाद देगा और पाचक बनाएगा ]
● सभी चीजें सस्ती और सब जगह उपलब्ध होने वाली है
● खाईये खिलाइए और अपनी ऊर्जा सही जगह लगाइए
● शुगर पेशेंट्स के लिए पौष्टिक और परहेज का भोजन है - ध्यान रहें नमक जीरावन कम हो बस
● सभी चित्र विधि अनुसार क्रम में है
***
पौष्टिक चीजोनियन उत्तपम
◆◆◆
● तीन कटोरी चावल और एक कटोरी उड़द दाल साफ करके पानी में रात को गला दें
● सुबह दोनो को मिक्सी में पीस लें और कम से कम चार घँटे या खमीर आने तक ढाँक कर रख दें
● अब एक तवा गर्म करें और एक चम्मच तेल डालकर फैला दें और मिश्रण को गोल आकार में फैलाएं - इसकी परत थोड़ी मोटी रखें
● अब इस पर बारीक कटा प्याज, टमाटर, बंद गोभी और हरी मिर्च का सलाद फैला दें , बारीक कटा धनिया भी डाल दें
● एक ओर सिंकने पर पलट दें और सिंकने दें
● अब पुनः पलट दें और एक चीज़ स्लाइस बारीक टुकड़ों में तोड़कर लगा दें
● बस तवे से उतारकर गर्मागर्म खाएं और घर के लोगों की दुआएँ लें
● निश्चित रहिये कोई दोस्त नही आने वाला - कर्फ्यू जो है
● छुट्टियाँ है किचन में प्रयोग करिये और अपनी ऊर्जा का सार्थक इस्तेमाल करिये, बहुत ज्यादा पढ़ना लिखना भी नही हो सकता क्योंकि यह सकारात्मक समय नही है -दिमाग तनाव में हो तो कुछ सार्थक नही हो सकता, कम से कम मैं नही कर पा रहा
Image may contain: food
Image may contain: 1 person, food

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...