Skip to main content

राहुल गांधी की कांग्रेस ही मौजूदा परिस्थिति का ठोस विकल्प है. 13 Sept 2017

राहुल गांधी की कांग्रेस ही मौजूदा परिस्थिति का ठोस विकल्प है. 

जो लोग अक्सर कहते है कि विकल्प क्या है ?

कल जवाब मिल गया है देश को और अब तक ट्रोल की तरह से बदनाम करने वालों के होश भी ठिकाने आए है। राहुल गांधी विकल्प हो सकते है मौजूदा घृणा की घटिया राजनीति के।

क्षेत्रीय पार्टियों में दम नहीं है और गठबन्धन में नीतीश जैसे सांप है और वामपंथी तो कभी भी सत्ता में नहीं आ सकते इस तरह की परिस्थितियों में राहुल ही एकमात्र विकल्प है।


जिस अंदाज में झूठे वादे करके मोदी सत्ता में आए और वो मन्दिर का मुद्दा हो, कशमीर का, पाकिस्तान का, या कुछ और। जिस अंदाज में तीन सालों से देश से लालकिले पर खड़े होकर झूठ बोल रहे है, इस साल नोट बन्दी के गलत आंकड़े पेश किये और गलतफहमी पैदा की। अपने विपक्ष को जिस अंदाज में बेइज्जती करते है और तानाशाही करके आवाज दबाने की कोशिश करते है आम लोगों की ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के लोगों की भी वह चिंतनीय नहीं है ?

सिर्फ अंबानी और अदानी को फायदा पहुंचाने को जिस तरह से विज्ञापन करने से लेकर पाकिस्तान तक यात्रा कर आते है वह उनकी पक्षधरता दर्शाता है, यह देश प्रेम का कौनसा उदाहरण है? भाजपा को यह समझना चाहिए कि यह देश दुनिया का विचित्र किन्तु सत्य देश है जहां धैर्य और विजन की जरूरत है । गाय , गोबर और गौ मूत्र या बीफ, गौ रक्षक दल से देश नहीं चलता। शिक्षा , स्वास्थ्य, शोध का बजट ख़तम कर या पी एच डी की सीट कमकरके अपनी कम समझ और दूरदर्शिता का परिचय दिया है कि वे देश को कहां ले जाना चाहते है।

जो बहस करना चाहे वो पहले देश के असंतोष को टटोल लें, जमीनी हकीकत देख लें और बिगड़ते माहौल को परख कर भटकती भाजपा, छूटती पकड़, कमजोर प्रशासन, भ्रष्ट राजनेताओं - विधायकों , सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, अपने ही राज्यों के मुख्य मंत्रियों के गिरते ग्राफ और पार्टी के भीतर के विरोध, बगावत को एक बार समझ लें यदि बुद्धि हो, हां गोबर की खुराक लेने वाले अंध भक्त को हरियाली ही नजर आएगी क्योंकि नोट बन्दी, जी एस टी या पेट्रोल के भाव से अंध भक्ति प्रभावित नहीं होती।

याद रखिए युद्ध का नियम है कि दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।

आखिर क्या कारण है कि जमीन से जुड़ीं काड़र आधारित सबसे ज्यादा सदस्यता वाली पार्टी को अब रोज दिक्कतों का सामना पड़ रहा है ?

किसानों से लेकर छात्र और बच्चे तक इस समय इस सरकार से त्रस्त है और देश का एक भी ऐसा हिस्सा नही जो खुश हो।

आज राहुल गांधी ने जिस अंदाज में बोलकर अपने पप्पू होने का जो करारा जवाब दिया है और स्मृति से लेकर तमाम भाजपाई लोग बिफरे है वह भी बेहद चिंतनीय है।


दुखद यह है कि संघ में छोटे बच्चों को बौद्धिक देने वालों से थिंक टैंक के अभेद्य किलों में रहने विचरने वाले लोग भी देश की नब्ज ना पहचान पा रहे है और ना ही मोदी जी को सही फीडबैक दे पा रहे है।

नरेंद्र मोदी जी को यह क्यों समझ नहीं आ रहा कि उन्हें मुगालते में रखकर कुछ लोग देश को गर्त में धकेल चुके है। देश में एक भी मुद्दा ना सुलझ रहा और ना ही उसपर ध्यान दिया जा रहा है। यहां तक कि गुजरात जो प्रयोगशाला थी अब विनाश के पथ पर उन्मुख है।

यह भाजपा को समझना चाहिए कि उनके तथाकथित मुख्यमंत्री मप्र हो, राजस्थान हो या छग या ताजे ताजे बने उप्र के भी जनता का विश्वास खो चुके है और सिर्फ गुब्बारों पर बैठे एक आलपिन से अपने फूटने का खुद ही इंतज़ार कर रहे है।

देशभर में केंद्रीय और राज्य के कर्मचारी भी खुलकर विरोध में है वह सातवें वेतन आयोग की असंतुष्टि हो या संविदा कर्मचारियों की खस्ताहाल में बीत रही जिंदगी।

पता नहीं क्या जानबूझकर मोदी जी को झूठे भ्रम में रखकर उनको ही अगले चुनावों में ठिकाने लगाने की योजना है?

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...