Skip to main content

Mrityu Katha and Other Posts of 1 to 3 Sept 2023

 विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं की कुछ पंक्तियां

"जीवन इसी तरह का
जैसे स्थगित मृत्यु है
जो उसी तरह बिछुड़ा देती है,
जैसे मृत्यु"
और
"जो लगातार काम से लगे हैं
मैं फुरसत से नहीं
उनसे एक ज़रूरी काम की तरह
मिलता रहूंगा।
इसे मैं अकेली आख़िरी इच्छा की तरह
सबसे पहली इच्छा रखना चाहूंगा"
***
आधे - अधूरे
•••••
कल इंदौर के लिये हम तो समय पर निकले थे फ़िल्म देखने, परन्तु ऐसा ट्रैफिक जाम था कि हम फ़िल्म देखने समय पर पहुंच ही नही पायें
बहरहाल, आख़िर के लगभग 48 मिनिट ही देख पायें और जो भी देखा वो बहुत बढ़िया, प्रेरणा देने वाला और हर हिसाब से एकदम सम्पूर्ण था - कही कुछ कमी पेशी नज़र नही आई
फ़िल्म के अंत में बाहर जिस तरह का उत्साही पारिवारिक माहौल था - उसकी कल्पना मुश्किल थी, इतना जोश, बधाइयां और तमाम तरह के सार्थक कमेंट्स , परिचित लोग जो अरसे बाद दिखें और मिलना - जुलना इस शाम को ऐतिहासिक बना गया
सुधांशु और उनकी टीम को हार्दिक बधाई, Sonal के लिखें गीतों की गूंज रात भर कानों में बजती रही, पर दोबारा पूरी फ़िल्म देखने पर ही सम्पूर्ण रूप से समझ आयेंगे गीत - खेल पर फ़िल्म और उसमें गीत लिखना जोखिम भी है और चुनौती पर दो गीत सुनकर लगा कि सोनल इस चुनौती को सफलता से निभा ले गई
एक जमाना था जब निदेशक, गीतकार और लेखक, कैमरामैन, कलाकार आदि किसी स्वप्न सा लगता था पर अब अपने आसपास के समर्थ, दक्ष और कौशलों से परिपूर्ण मित्रों और साथियों को गहरी लगन और मेहनत से फ़िल्म जैसी विधा में निष्णात रूप से काम करते देखता हूँ तो गर्व भी होता है और खुशी भी होती है कि सब कुछ श्रमसाध्य होकर भी कितना सहज है, कल जिस अंदाज़ में सोनल और सुधांशु लोगों से मिल रहे थे और चर्चा कर रहें थे, लोगों के संग सेल्फी खिंचवा रहें थे - वह इसकी बड़ी मिसाल है कि कैसे कोई पारंगत और निपुण होकर भी एकदम सहज और सरल हो सकता है
अपने भतीजों Parth Chaturvedi और Kanishk Chaturvedi का जिक्र किये बिना यह टिप्पणी अधूरी रहेगी जो इस फ़िल्म के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी रहें है
सबको हार्दिक बधाई
जरूर जाकर देख आईए फ़िल्म #LoveAll

***


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...