Skip to main content

Drishta KAvi, Mother tongue and Posts from 19 to 22 Feb 2021

 मातृभाषा मराठी

समझ बनाने वाली हिंदी का आभार कि बोलना - लिखना सीख और समझ पाया
आपणी मालवी मौसी की भी जय जय
चच्ची अंग्रेजी जो आजीविका है, का आभार
बाकी रिश्तेदार बघेली, बुंदेलखंडी, निमाड़ी, छत्तीसगढ़ी, हल्की - फुल्की मलयालम, बंगाली, गुजराती का भी आभार - जो संग साथ रहकर ऊर्जा फूंकते रही जीवन में, वक्त बेवक़्त काम आई तो यहाँ तक पहुंच गया
फ्रेंच, उर्दू, अभी तक सीख ना पाने का अफ़सोस है
बाकी सब चंगा सी
***
बड़ा लेखक है एक दिन में 9 से 13 पोस्ट होती है इसकी वाल पर, जिसमें 22 से 28 तक खुद के बंदर की शक्ल वाले फोटो, वीडियो और अपना लिखा होता है, बस इससे पेट नही भरता तो दूसरों को फेसबुकिया कहकर लताड़ता एवं कोसता है अपनी आख़िरी पोस्ट में - और फिर अपनी पोस्ट पर आए कमेंट्स पर जवाबों की बिनाका गीतमाला चलती है - हीहीही, हाहाहा स्टाइल में बोनस के रूप में सबको टैग कर - करके; महिलाओं को जवाब 4 से 5 बार में होता है
मज़ेदार यह है नौकरी संग साथ चल ही रही है, एक से डेढ़ लाख हर माह का फोकट मिल ही रहा है, हाँ हर दिन कम वेतन, घर से दूर रहकर जनता को समर्पित जीवन का ज़िक्र जरूर होता है - ठाकुर जी को जैसे भोग लगाना है - जबकि नौकरी मतलब विशुद्ध मक्कारी की है, जहाँ की खाते है वही छेद करने का ठेका भी लिया है - कुछ तो शारजाह, दुबई में बैठे है दो दशकों से और मुस्लिमों को ही गाली देते है कमबख्त
आप ज़माने भर की सेटिंग करो, अपनी दो कौड़ी की समझ का ढिंढोरा पीटो, अपनी बीबियों और माशूकाओं के फोटो चैंप कर या उनके उल्टी - दस्त यहाँ जबरन पेलकर महान बनो, अपने इष्ट और आकाओं के किस्से, कहानी, कविताएँ या फोटो थोपकर हमें प्रताड़ित करते रहो और हर किसी की वाल पर जाकर एफआईआर करने की नीचतम धमकी देते रहो - वो सब जायज, पर हम कुछ भी लिखें 3 से 4 पोस्ट हुई तो निंदा रस में डूबकर फोन घुमाने लगेंगे और स्क्रीन शॉट या लिंक का रायता बाँटने लगोगे, ऊँची जाति में रहकर फायदे सब लोगे पर यहाँ दलित वंचितों के लिए घड़ियाली आंसू बहाओगे फर्जी जातिवादियों - सब जानते है कि तुम कितने बड़े सवर्णवादी हो
कोई हल या इलाज नही - इस आत्म मुग्धता का, बस हम जैसों को गाली मत दो जो पैदा ही फेसबुक पर बैठने के लिए हुए है
अबै मूर्ख शिरोमणि निकल लें यहाँ से, सालों दो डिग्री पाकर आय ए एस या प्रोफ़ेसर ना बन पाने का फ्रस्ट्रेशन यूँ निकालोगे, सबको देख लूँगा
------------
[ लाइवा कवि की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अभी प्रूफ रीडिंग को आई है - कोई माई का लाल सुधार दें और जवाब भी लिख दें ]
***
कविराज, यह सही है कि बिदेश से पढ़कर आये हो पर भाई Everest की इस्पेलिंग तो अपने जही भारत के सरकारी पिराथमिक इस्कूल के माड़साब लोग छड़ी मार - मारकर सीखा देते हेंगे - कायकूँ गए इत्ती दूर
और सुनो, अब जे मत केना कि टाइपिंग मिशटेक गलती से हो गिया हेगा, चार साल से तो जेई देख रियाँ हूँ, इत्ती कविताएँ पेलते हो , फोटू चैंपते हो, कब्बी पिरोफाईल बी देख लो भिया - हम सब्कूँ भोत पुण्य मिलेगा सुधार लो तो
एक विलक्षण कवि की प्रोफाइल का फोटू - अब कौन बोलें
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...