Skip to main content

Sharmila Erome, Amit Shah's Confidence and Book Purchase - Posts of 24 Nov 2018


Image may contain: 2 people, people standing, beard, tree, outdoor and nature
मणिपुर में अप्सा हट गया क्या
महिलाओं के नग्न प्रदर्शन से लेकर 12 साल की भूख, हड़ताल और अनशन की क्रांति का सिला शादी के बाद सिमट गया, ये है कहाँ क्रांति की जनक आजकल
पिछले हफ्ते विस्तारा, बेंगलोर में ये जोड़ी देखी थी
सही है कि सबको अपनी जिंदगी जीने के हक़ है पर अगर आप सामाजिक क्षेत्र को हथियार बनाकर अपना ध्येय साध रहें हैं, कामरेडों का लाल गमछा ओढ़ या संघियों का भगवा चोला पहनकर सैंकड़ो एकड़ जमीन दबाकर निजी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए विश्व विद्यालय खोल रहें है या उद्योग तो आपमे और किसी हरामखोर में फर्क नही है
बहुत से नाटक देखकर अब मन उचट गया है , अब कोई कहता है कि हम ये कर रहें है फलाना ढिमका तो लगता है गुरु फालतू की बकर मत कर सीधे बता कि दो तीन साल बाद क्या हथियाना है जमीन, रुपया, कोई फेलोशिप, अख़बार, एनजीओ, अंतरराष्ट्रीय यात्रा, किताब लेखन के लिए बड़ा अनुदान, किसी यू एन में पीठ, पद या नोबल पुरस्कार
*****
पुस्तक मेले से किताबें खरीदते समय हम किताब, कहानी, कविता नही लेखक से बने सम्बन्ध या बनाने के लिए कृत्रिम मुस्कुराहट खरीदते है
कई बार प्रकाशक की दोस्ती भी नजर बेधती है तो लाज शर्म में दो चार किताबें भर लेते हैं
लेखक की दोस्ती, उसके आग्रह, दुराग्रह, फेसबुक के मैसेज बॉक्स में आई मनुहार और न्यूज़ फीड पर आई अमेज़ॉन लिंक की बहार भी दिमाग़ में होती है
कई बार किताब को लेकर किसी की पाठकीय टिप्पणी, किसी तथाकथित लेखक के कमेंट्स और छूटभैये अख़बार में छपी समीक्षाओं की कतरन भी खरीदने के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है
किताबें घर आ गई और बंडल का फोटू यहां चैंपकर हम महान , लेखक और किताब गई भाड़ में
बाकी तो आगे आप समझदार ही है
कुल मिलाकर आशय यह है कि ना आग्रह ठेलें, ना ज्ञान दें, ना लिंक पहुंचाए मनुहार और न्यौतों की तरह और ना पुस्तक मेले से किलो के भाव की तरह उठा लाई किताबों के श्रीमुख दर्शन करवाएं, किसी लेखक ने पलटकर पूछ लिया कि भैया मुंह दिखाई में सिर्फ पांच चरित्रों के नाम बता दो तो कसम से ग़दर हो जाएगा गुरु
लेखक आत्म मुग्ध ना हो, मानवीय सम्बन्धों को किताब लेखन और खरीदी के बरक्स ना देखें और ना तौलें साथ ही लेखन और व्यक्तिगत रिश्तों को एकदम अलग रखें, प्यार की ऊष्मा को कागज, प्रकाशक और बिक्री की गला काट प्रतिस्पर्धा में ना रखते हुए अपने आपको भला मानुष बना रहने दें और बारीक अवलोकन कर अपने लेखन को सुधारें - ये अंततिम सब मेरे लिये है - आपको ज्ञान दूँ मेरी ये औकात कहाँ
*****
और हिन्दू - मुस्लिम, मन्दिर - मस्ज़िद, पाक - कश्मीर, बीफ, मोब लिंचिंग, रुपया बहाकर,अम्बानी - अडानी के हवाई जहाज में उड़कर, दलित- सवर्ण के आधार पर चुनाव लड़ना हमारी महान सांस्कृतिक परम्परा रही और ईवीएम से जीतकर सारे विधायक खरीदकर सरकार बनाने की गौरवशाली समृद्ध अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरी आदत हमारी रही है
इसलिए मप्र, छग और राज में सरकार हम ही बनायेंगें और 2019 में तो खैर मोदी जी को लाना ही है , देश का सत्यानाश अभी बाकी है जब तक कंगाल भी भूख से मर ना जाये और भारतीय प्रशासन के अधिकारी भी आत्महत्या ना करने लगें किसानों के आंकड़ों से ज्यादा हर उच्च,मध्यम और निम्न वर्गीय के आंकड़े ना आये तब तक काम करना है, नोटबन्दी के बाद कमीने हिंदुस्तानी अभी भी दस बीस हजार बैंक में दबाए बैठे है जब तक नंगे होकर सड़क पर भीख ना मांगे और विदेशी आका यहां आकर बुलेट ट्रेन से झांककर इन्हें पित्ज़ा के टुकड़े ना डालें या दीनदयाल, गुरुजी, हेडगेवार, मुरली मनोहर जोशी से लेकर आडवाणी की और ऊंची मूर्तियों से देश को हम पाट नही देते, हर गांव मुहल्ले में उद्धव ठाकरे जैसी कलाकृतियां निर्मित नही कर देते मेरा काम खत्म नही हुआ है भक्तों
तो बोलो मन्दिर कहां बनाएंगे ?
- अमित भाई शाह



Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...