Skip to main content

Allhabad Tourist Diary by Subodh Shukla

मैंने हमेशा इसे अधबना पाया है. रोज़ थोड़ा सा ढह जाता है, बार-बार ज़रा सा मिट जाता है....सभ्यताएं इल्ज़ाम की तरह थोप दी जाती हैं इस पर और यह अपनी उजड्डता की ज़मानत पर रिहा हो जाता है........

इस शहर का कोई मालिक नहीं, कोई दावेदार नहीं.... बालू से लेकर ईश्वर तक सब यहाँ किराये पर रहते हैं..यह अलग बात है कि आज तक न बाकी वसूला गया और न ही बकाया चुकाया गया.....

जितनी भी काट-छांट कर ली जाय अपनी नाप से हमेशा बाहर निकल जाता है यह. इतिहास को बेनामी और वक़्त को दीवालिया बनाना कोई इससे सीखे......

फैसलों तक पहुँचने में जल्दबाज़ नहीं है यह शहर. मशवरे यह लेता नहीं. इशारे यह करता नहीं और पछतावों की इसे आदत नहीं...वंचनाओं के बियाबान में अपनी बेतरतीबी को सींचता रहता है यह - गुमसुम, चुपचाप और विस्मित...

विरासतों की दीमक लगी ज़िल्द के भीतर लगभग नम और पीली पड़ चुकी आस्थाओं के कागज़ पर यह शहर थूक लगी अँगुलियों के निशान की तरह दर्ज़ है....कागज़ जितना पीला पड़ता जाता है निशान उतने गहरे होते जाते हैं.....

हर कीमती चीज़ को धूल बनाने का आदी है यह शहर. हर आदर्श को स्वांग बना डालने में माहिर और हर उत्साह को टोटका...जितनी होड़ में हैं उतने ही संदिग्ध हैं आप इस शहर के लिए

स्पर्द्धाएं गिरवी रखे रहता है यह शहर.और काहिली को क़र्ज़ की तरह सौंपता है...क़र्ज़ चुकता हुआ नहीं कि आप सज़ायाफ़्ता हुए. आपका कर्ज़दार मरना ही इस शहर को ज़िंदा रखता है........

कल्पनाओं में जितना बेरहम है, प्रतीक्षाओं में उतना ही बेरोज़गार है यह. विस्मृति, उमस और नियति, सीलन की तरह फ़ैली है इस शहर में.....एक चिपचिपी सी बदमिजाज़ी इसीलिये हर वक़्त महसूस होती है इसके पास.......

यह नीम उजालों और मटमैले अंधेरों का शहर है. इस शहर की कोई कुंजी नहीं. इस शहर को कोई दस्तक नहीं देता... बिना आहट, चोर-पाँव बस इसकी देहरी लांघ ली जाती है, इसे कोई भनक दिये बगैर.....

यह शहर एक लत है. एक करवट पर लेटा हुआ, अपनी पिनक की नब्ज़ में हमारी चिढ़ का बुखार नापता हुआ.....अपनी गति में असाध्य, अपनी नियति में अछूत......

जैसे ही इसे दृश्य में बदलेंगे यह ओझल हो जाएगा. ज़िल्द चढ़ायेंगे, अपने को तितर-बितर कर देगा, दुलरायेंगे तो हिंसक हो उठेगा. खुद को चौंका देने के हर उतावलेपन को यह या तो कामचलाऊ बना डालेगा या हास्यास्पद.......

यह शहर पुकार नहीं लगाता..आपके बगल में खड़े होकर भी हो सकता है उम्र भर न बोले..... कब कुहनियों से धकियाता हुआ निकल जाय पता नहीं चलता..कब पीठ पर रेंगकर कंधे पर सवार हो जाय और सर चढ़कर बोलने लगे भनक नहीं लगती.....एक बेवजह ज़िद और बेमतलब ऊब के बीच उनींदा लेटा हुआ यह शहर जितना गुम है उतना ही हाज़िर भी है.....

इलाहाबाद एक लावारिस शहर है..इससे लापरवाह होकर मिलिये. अगर आपने इसे पालना-पोसना शुरु कर दिया तो यह आपको अपने पैरों पर खड़ा नहीं रहने देगा...

यह शहर झरोखों से नहीं पुकारता, आड़ से नहीं देखता. पूरी बेहयाई से यह आपको तब तक घूरता रहता है जब तक आप अपनी नज़रें नीची न कर लें - शर्म से या डर से...


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...