Skip to main content

देवास की खुश्कगवार सुबह










देवा की इस खुश्कगवार सुबह को सुबह बनाया अनुज चेतन पंडित ने जो आज फ़िल्मी दुनिया के स्थापित कलाकार है. प्रकाश झा के बैनर में बनने वाली लगभग सभी फिल्मों में वे एक दशक से ज्यादा समय से काम कर रहे है, द वेडनस डे, जयप्रकाश जैसी नायाब फिल्मों में काम करने वाले चेतन देवास के ही है और स्व नरेन्द्र पंडित के सुयोग्य एवं होनहार सुपुत्र है. आज सुबह उन्होंने परिणय वाटिका में देवास के लिखने-पढ़ने वालों और ललित कलाओं से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया और सबसे चर्चा की, जब मैंने पूछा कि ये क्यों तो चेतन ने कहा कि वे मुम्बई में जब भी समय होता है सत्येन्द्र त्रिपाठी के घर जरुर जाते है जहां हर रविवार को बतरस होता है और सुधीजन एक विषय पर बात करते है. 

बेहद आत्मीय कार्यक्रम था यह दो तीन घंटे चलने वाला- जहां चित्रकार से लेकर संगीत गीत, कहानी कविता आलोचना के सभी लोग इकठ्ठे थे. नाटकों से जुडी युवा पीढी थी जो अपना जीवन नाटक संगीत में देने की लालसा रखती है. आशा यह है कि देवास की अभिव्यक्ति संस्था इस प्रयास को ज़िंदा रखेगी और आगे बढायेगी. मप्र रोडवेज से सेवानिवृत्त गनी भाई के दो किस्से सुनकर पुरी महफ़िल में जान आ गयी कि किस्सा गोई किसे कहते है. जो भी हो बहरहाल मजा आ गया सुबह सुबह सबसे मिलकर. बहादुर पटेल, ब्रजेश कानूनगो, डा प्रकाश कान्त, संजीवनी ताई, प्रभात माचवे, हेमंत बक्शी, जीवन सिंह ठाकुर, मुश्ताक, इकबाल, अभिषेक राठोर, गोपाल पवार, प्रकाश पवार, सोनाली, जयप्रकाश चौहान, सुधीर एवं असीम पंडित, नवरतन सिंह, झोकरकर जी, आदि ऐसे ढेर साथी थे जो अपने अनुभव बाँट रहे थे और महसूस कर रहे थे कि ऐसा होना चाहिए. शायद एकलव्य में हम लोगों ने जो पाठक मंच शुरू किया था उसे फिर से ज़िंदा करने की आवश्यकता है परन्तु वही बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे? 

चेतन से लम्बी बात हुई बड़े दिनों बाद.............एक कला अकादमी खोलने का मैंने कहा क्योकि भोपाल का नाटक स्कूल कुछ ठोस कर नहीं पा रहा और मालवे में जो कलाओं का संगम है वह शायद मप्र के दूसरे हिस्सों में ना हो. खैर............इसी बहाने अपुन ने भी सबको दीपावली मुबारक कह दिया लगे हाथ, आपको भी मुबारक............अपने शहर के लोगों के साथ रहिये, जो जहां है वही से कुछ करिए..........देश को रचनात्मक कामों की बहुत आवश्यकता है, हम सबकी आवश्यता है, और एक ऐसे सहज माहौल की जहां से युवा पीढी कुछ सीख सकें, हम बुरा देश उन्हें सौंपकर जाने वाले है यकीन करिए और अभी समय नहीं गुजरा है, कुछ करिए, कुछ करिए........ दोस्तों प्लीज़....................

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...