Skip to main content

Khari Khari Post of 4th Nov 2021

नपुंसकता की हद

11.55 हो रहे हैं रात के इस समय, देवास कलेक्टर ने मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग की गाइड लाइन के अनुसार एक कड़ा आदेश निकाला था - जिसके तहत यह प्रावधान था कि दिवाली में पटाखे सिर्फ रात को 8:00 से 10:00 बजे तक चलेंगे और उनका भी डेसीबल तय था, परंतु हद यह है कि पूरे शहर में अभी भी पटाखे बुरी तरह से बज रहे हैं, चल रहे हैं, जल रहे हैं - पूरा आसमान धूल और धुएँ से भर गया है, सड़कें कचरे से अटी पड़ी है
मेरा कमरा चूँकि तीसरे माले पर है, इसलिए अब सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है और आवाजों का शोर इतना ज्यादा है कि सो नहीं पा रहा हूं - मैंने उस दिन भी लिखा था कि यदि प्रशासन में दम हो तो आदेशों में जितने क्लॉज दिए गए हैं - उनमें से एक की भी तामिल करवा कर दिखा दे तो मान जाऊँ पर सत्ता, प्रशासन और न्यायपालिका इस समय मजाक की हद तक जनता को बेवकूफ समझ रहें है और सिर्फ़ कागज़ के शेर बने हुए है
इस समय में जनता पागल हो गई है और बुरी तरह से पटाखे चला रही है, एक मूर्ख मंत्री ने कहा था कि लोगों की आमदनी बढ़ी है तो पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ना ही चाहिए - मुझे लगता है कि जिस तरह से यह पटाखे चल रहे हैं, उससे शहरों में इस हरामखोर जनता को ₹ 200/- प्रति लीटर का पेट्रोल दिया जाना चाहिए
ये अनपढ़ जाहिल 2 वर्ष कोविड के कारण दिवाली नहीं मना पाए और आज यही मूर्ख पिछले 4 दिनों से बाजार में उत्पात मचा रहे थे बगैर कोई कोविड के प्रोटोकॉल का पालन किए और अभी भी पटाखे फोड़े जा रहें है
सच में हिंदुस्तान में मूर्खता की कोई कमी नहीं है धर्म के नाम पर विशुद्ध अफीम चाट रहे हैं लोग, ध्यान रहें कि कोई मुझे यह ना समझाएं कि धर्म क्या होता है और हिंदू धर्म क्या होता है और हिंदू त्योहारों पर ही यह सब क्यों होता है, हिंदू त्योहारों पर ही इस तरह की प्रतिबंध की बात क्यों होती है - कारण साफ है - क्योंकि आप बहुतायत में हो और सबसे ज्यादा उत्पाद आप ही मचा रहे हो और यह आपकी की ही औलादों को भुगतना पड़ेगा - अगर यह समझ आपकी नहीं है तो मूर्खों से बहस करने का कोई फायदा नहीं है - भुखमरी और 215 /- प्रति लीटर खाने का तेल जब सबसे बड़ा और नँगा भूखा उप्र राज्य साढ़े नौ लाख दिए जलाने में लगा दें [ जबकि भारत का संविधान पंथ निरपेक्ष है ] तो वहाँ आप आम आदमी से क्या उम्मीद करेंगे, जहां देश की राजधानी का घटिया केजरीवाल सरीखा दोगला मुख्यमंत्री बेहद घटिया राजनीति करने पर उतर आता हो धर्म का सहारा लेकर - वहाँ टुच्चे नेता तो जनता को बरगलाएंगे ही त्योहारों के नाम पर
ईद, मिलादुन्नबी, क्रिसमस, या होली, दिवाली - संस्कृति बर्बाद करके क्या हासिल होगा इनसे पूछा जाना चाहिये - इस देश में ना गरीबी है, ना भूखमरी, ना कुपोषण, ना आजीविका की समस्या, न कोई बेरोजगार है और ना किसी को मानसिक रोग है - समस्या है तो सिर्फ एक - वह यह कि "सच बोलने वाले पागल हैं और नेगेटिव हैं और राज्य के विरुद्ध हैं" - ऐसे सभी लोगों को देश निकाला दे देना चाहिए, या समुद्र में फेंक देना चाहिये या सड़को पर उल्टा लटकाकर फांसी दे देना चाहिये
कितना शर्मनाक है कि हमने अघोषित कोरोना काल में अ'सरकारी 85 लाख मौतें एक देश के तौर पर देखी है, हर किसी ने किसी अपने को, अड़ोसी - पड़ोसी को खोया है फिर भी हम कितने बड़े नीच और नालायक है कि यह जश्ने चराग मना रहे है - इस धूमधाम से , जानवर नही बन गए है हम पूछिये अपने आप से भी

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...