Skip to main content

बचाव ही सुरक्षा है 10 Aug 2020

बचाव ही सुरक्षा है


दिमाग़ की शांति के लिए बेहतर है कि यदि किसी के कमेंट या पोस्ट्स या तंज से दिक्कत हो रही हो तो उसे हटा दो और ख़ुश रहो - जबरन बहस करने से कोई मतलब नही है ये कौनसा जीवन बीमा की तरह जीने और मरने के बाद वाला रिश्ता है
सुख से रहने भी दो और रहो भी - एक और तरीका है अनफॉलो करने का और फिर भी कुछ नही हो रहा तो ब्लॉक कर दो - कौनसा सा किसी से रोटी बेटी का सम्बंध निभाना है
सबसे बढ़िया है प्रतिक्रिया विहीन रहना - दस - ग्यारह साल में फेसबुक की यात्रा में यही सीखा है - आपको मुझसे दिक्कत है तो शराफत से निकल जाएं - अच्छी बात यह है कि फेसबुक आपको बताता नही कि किसने आपको हकाल दिया है - मुझे हटाना बेहतर विकल्प है 700 - 800 रिक्वेस्ट पेंडिंग रखी है, नए लोगों को पढ़ने से आपका भी भला होगा और जाहिर है मेरा भी
आपके मेरी सूची में होने और ना होने से - ना मेरा फ़ायदा हुआ है - ना नुकसान और यही आपका भी हो रहा है , कोई किसी पर किसी भी बात के लिए निर्भर नही है - ना आप कोई बहुत बड़े तुर्रे खान है और ना मैं कोई बहुत बड़ी हस्ती - हम सब नौकरी, धँधा और जीने के लिए जतन कर रहें है - आईएएस हो, आईपीएस, विधायक, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, प्रोफ़ेसर, पद्मश्री कलाकार या कोई रेहड़ी चलाने वाले - इस लोकतांत्रिक प्लेटफॉर्म पर सेटिंग से लेकर बाकी सारी सुविधाएं सबके लिए समान है इसलिए यदि आपको अपनी विशिष्टता का बहुत गुमान है तो मुगालते में मत रहिये
आपका मौलिक लेखन हो या तस्वीरें या कुछ और भी - वह मौलिक नही है, टी एस इलियट कहता है "सब इमिटेशन है पुराने का" - इसलिये आपको बहुत घमंड हो रहा है नया रचने का तो, जल्दी होश में आ जाइये जनाब
बहरहाल, ज्यादा अपेक्षाएं न पालें और ना ही अपनी पोस्ट्स, पेज या लाइव देखने के दुराग्रह करें - जरूरी नही कि हर कुछ पढ़ा या देखा जाये- कुछ आपका लिखा - पढ़ा तो उसे लाईक या कमेंट से एंडोर्स किया जाये, अपनी किताब की सूचना दे दें - लिंक शेयर कर दें अपनी वाल पर , यह उम्मीद ना करें कि वह ऑर्डर की ही जाएगी - ज़माना बदल गया है - यही पर ढेर प्रकाशक पूरी बेशर्मी से एक हफ़्ते में सौ टाईटल छापने की जाहिर विज्ञप्ति देते है तो आपकी किताब का रिव्यू तो पढ़ने दें, कही समीक्षा तो आने दें - ये क्या कि इनबॉक्स में आकर बरसात कर दें लिंक्स की
शुक्रिया - आशा है बहुतों को बहुत कुछ समझ आया होगा - पोस्ट्स पर अब ना जवाब देता हूँ ना उम्मीद करता हूँ - फेसबुक मेरी नौकरी नही जो विभागीय स्पष्टीकरण दिया जाये, हर पोस्ट समझ बूझकर ही लिखा और पोस्ट किया जाता है और आपकी समझ के लिए मैं ना जिम्मेदार हूँ ना दोषी लिहाज़ा उम्मीद ना करें स्पष्टीकर की या प्रश्नों की या जवाबों की
आप खेती, साहित्य, क़ानून, स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर वियतनाम और संविधान से लेकर हक्सले और गुलज़ार के विशेषज्ञ होंगे पर मैं विशुद्ध मूर्ख हूँ - आपको विश्वास ना हो तो मेरा प्रोफ़ाइल पिक्चर देख लें तसल्ली के लिए - मैं बहुत ही सीमित जानकारी से ( ज्ञान से नही ) लैस हूँ और आपसे ज्ञान और जानकारी नही चाहिये - अपनी बेहतरी के लिए इस्तेमाल करें तो आपका जीवन सुधरेगा और मेरी हर पोस्ट पर आपके लाइक और कमेंट की ज़रूरत भी नही - फेसबुक पर अरबों अकाउंट्स है - थोड़ा उधर भी जाइये और रायता फैलाईये
संकोच ना करें मुझे हटाने में - यहाँ आपके और मेरे 5000 मित्रों में से 98% तो वर्चुअल मित्र ही है, इसलिए आँख की शर्म भी ना होगी - ना ही जीवन में आपसे मिलने की चाहत या सम्भावना है अब - यह तटस्थता ही अब जीवन का आधार है और सम्बल भी
सबको दुआएँ और स्नेह

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...