Skip to main content

Satire Drisht kavi 29 Nov 2019

आखिर देर रात तक श्रीमान धर्मावलम्बी, दलित विरोधी और छब्बीसा ब्राह्मण समाज के जगत नायक कॉमरेड क ने अपनी मूल फेसबुक के 5000 मित्रों, "क" - II के 4987 मित्रों से लेकर वाट्सएप के 1760 समूहों और 2397 व्यक्तिगत लोगों के चरण पखारने की सेवा, सुश्रुवा अब काम आ रही है जो इन सबकी दुआओं के चलते ससुरी हिंदी की कहानी , समीक्षा और हर किस्म की बकलोली हर जगह छप रही है , 11 रुपये नगद से लेकर 100011 तक मिलने लगे है जुगाड़ू ईनाम, तमगे और चरित्र परमाण पत्तर भी अलग से - अब बच्चे, यार दोस्त और बूढ़ी हो चली कपटी सास बन चुकी औरतों , महिला मित्रों को भी सेट कर रहा है साहित्य से लेकर समाज में बापड़ा
सही कहता था हित्शे कि जिस गांव से एक चोट्टा नगीना निकल जाए उस गांव से चोरों की बारात निकलती है
***
अध्यक्ष कस्बे का एक घिसा पीटा कवि था, जीवन भर बीबी के अलावा ढेर महिलाओं को कवियत्री बनाकर इन दिनों सुप्तावस्था में था - बेहद घाघ और एकदम कमीन टाईप - कार्यक्रम समाप्ति के बाद खाने पर दौड़ा, दो चार युवाओं को पुचकार कर प्लेट भरवा ली अपनी, दस बारह गुलाब जामुन निपटा गया फिर शुरू हुआ कि कविता में कड़वाहट बहुत हो गई है - खाना खाते फ़ोटो खिंचवाएं और बोला देखो भाई फेसबुक पर डालो तो बता देना - यह कहकर फिर वो आईसक्रीम पर लपक रहा था

***
एक दिन एक सत्तराया हुआ संचालक बाजार के खिलाफ बोलते बोलते मंच पर दिन दहाड़े कह गया कि इंडियन कॉफी हाउस वाले ने मेरा मोबाइल नम्बर मांगा और अब मेरे को रोज इडली वडा और डोसे के मैसेज आते है - मोदी सरकार मेरी निजी जानकारी और डाटा को बेच रही है
हॉल में लोग सन्न थे कि दुनियाभर के कॉफी हाउस में ख़ाकर भकोसकर आये है, उम्र के आधे बरस कॉफी हाउस का खाकर गुजार दिए पर किसी ने मोबाइल नम्बर नही मांगा, इस सत्तराये प्राणी से किसने मांगा वो भी साला एक कस्बे के कॉफी हाउस ने जहां नेट भी नही चलता, बिजली नही रहती और डोसे सांभर में वो सड़ी गली लौकी डालकर गरम मसाले की बघार लगाता है - फेंकने की हद है यार
और इस नाड़े वाली पट्टे की चड्ढी पहनने वाले और बण्डी में सेफ्टी पिन से बीस के नोट को सुरक्षित रखने वाले के डाटा का क्या सरकार अचार डालेगी या अम्बानी को अमेरिकन ठेका मिलेगा
***
साहित्य से लेकर मीडिया तक में कुछ लोगों के पास घटिया कहानियों के अलावा कुछ नही, ये सारे संचालन में सिद्धहस्त होते है और मंच पर इतना फेंकते है कि भूल जाते है कि झूठ और सच के बीच बहुत बड़ी खाई होती है और इनको झेलने या इनकी घटिया कहानी और जीवनानुभव सुनने के लिए नही - लोग वक्ता को सुनने के लिए आये है
खत्म हो चुके घर, परिवार और समाज के ये बोझ भड़ासिये होते है - फ़ेंकते समय कोई बोल या टोक दें तो ये तांडव करने लगते हैं - कसम से मजा आता है जब ये कहते है कि संवाद खत्म हो रहा है बातचीत के मौके खत्म कर दिए है और ये फ्रस्ट्रा जाते है ख़ज्जु श्वान की भांति
***
वाईरस से पूरी दुनिया परेशान है -साले हर जगह मौजूद है
कई बार मुख्य कवि, साहित्यकार या वक्ता के पहले बाकी इतने लोग भड़ास निकालते है कि मुख्य वक्ता या विषय के प्रति अनुराग ही खत्म हो जाता है और ससुरा अध्यक्ष आखिरी में जान ले लेता है, कमीना अपनी घटिया लम्बी भड़ास पेलकर
जी करता है कि अगली बार एके 47 लेकर जाएं और सीधे मंच पर खड़े हो जाये संचालक की छाती पर बंदूक रखकर कि मुख्य वक्ता, कवि या कहानीकार को लाओ नही तो संचालक को उड़ा दूँगा
***











Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...