Skip to main content

MP Farmer's Strike -Violence and Govt



कल का सारा दिन मालवा में किसान आंदोलन बेहद आहत करने वाला और उग्र रहा। मप्र के मुख्य मंत्री के प्रबन्धन और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल थे और आंकड़े, तस्वीरें थी। और यह सब पूछना क्या गलत है सुशासन का क्या अर्थ है, आईये देखिये देवास में नगर निगम ने शहर को खोद कर कैसे बंटाधार कर दिया है, यदि नागरिक अपनी पीड़ा नही रखेंगे तो गवर्नेंस का क्या मतलब है, यही कर रही भाजपा 15 सालों से।
मुझे किसी पार्टी से लगाव या दुश्मनी नहीं ना किसी नेता से प्रेम या दुश्मनी, पर एक - टैक्स देता हूँ ,दो- संविधान ने मुझे जिम्मेदार नागरिक और सम्मान से जीने की छूट दी है, तीन- अभिव्यक्ति की आजादी दी है। आप लोगों के तो घर में ना संविधान होगा ना आपने देखा होगा, पत्राचार से एम जे करके या हॉकर से पत्रकार बन गए होंगे ! आपका आपरेटर ही लिखता होगा " नूज़" , आपकी अकादमिक क्षमता और सेटिंग, लिफाफा संस्कृति से वाकिफ हूँ भली भाँती मैं।
दुखद यह था कि कई पत्रकार और जिम्मेदार गम्भीर किस्म के मित्रों ने यहां लोगों को धमकी दी कि यदि शासन प्रशासन के ख़िलाफ़ लिखा तो वे पुलिस में रपट दर्ज करवा देंगे। यहां तक कि मेरे लिखे पोस्ट्स भी गायब है यह किसी अपने की ही चाल है , धिक्कार है।
जिन लोगों ने भी यह किया या धमकाया है उनमे से कुछ को तो लिस्ट से निकाल दिया है बाकी से निवेदन है कि वे स्वतः यहां से निकल जाएँ। आपमें ही यदि अपने व्यवसाय की दक्षताएं और कौशल नही, समझ नहीं और दो टके के बनिए के घटिया अख़बार में काम करके यहां शेखी बघारने की थोथी मर्दानगी दिखाने का भ्रम पैदा कर रहे हो तो जाकर अपनी रीढ़ की हड्डी देखिये है या नहीं।
शर्म आती है आप पर और आपकी सोच पर। अगर आपको यह समझ नही कि 14 साल तक एक व्यक्ति के सत्ता में शीर्ष पर बने रहने से भाजपा में अंतर कलह इतनी बढ़ गई है कि अब उनके ही लोग सत्ता के शीर्ष के ख़िलाफ़ हो गए है, बगैर इनके सहयोग के किसी की हिम्मत नही कि कोई इतने बड़े पैमाने पर हिंसा कर सकें। कांग्रेस को तो फ़ोकट में क्रेडिट मिल गया जबकि उनके चार लोग गिनती के नहीं है।
मुख्य मंत्री जी से पूछा जाना चाहिये कि उनके घर पर और जिलों में किसान पंचायतों में जितनी घोषणाएं की थी उनके अमल की क्या स्थिति है, 5 बार कृषि कर्मण अवार्ड का क्या फंडा है, मालवा के विधायक क्यों असन्तुष्ट है, सिंहस्थ का क्रेडिट अकेले लेने का क्या अर्थ है, रेत खनन बन्द एकाएक कर देने से कितनों की दूकान बन्द हुई - ये वो सवाल है जो इस पुरे हिंसक आंदोलन की जड़ है यह किसान आंदोलन नहीं यह Mutiny है। यह समझ आपकी नहीं है तो अंडे बेचना शुरू कर दो बजाय धमकाने के।
जनता का साथ देने के बजाय आप लोग मालिक, नेता और प्रशासन की स्तुतियां गा रहे है,धमका रहे है ? इससे तो बेहतर है आप कोठा खोल लें और मुजरा करना शुरू कर दें !
Just get lost ....

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...