Skip to main content

Rest in Peace Sameer Sheikh 27 June 2017 - End of a Joyful Life at an early age.....


Image may contain: 1 person, standing and indoor

Sameer Shaikh ये क्या हो गया बच्चे, अभी पता चला कि आज तुमने यह देह त्याग दी हार्ट अटैक के कारण।
मेरे लिए यह बहुत दुखद और वेदना के क्षण है। कल तुम्हे ईद मुबारक कहा था, तुमने घर बुलाया था और मैने भी कहा था कि जल्दी ही आता हूँ । तुमने मजाक किया था कि आ जाओ लिपिड प्रोफ़ाइल भी टेस्ट कर दूँगा। उस दिन यानी 25 जून को तुम्हारे जन्मदिन पर भी कितनी देर तक हम बातें कर रहे थे, तुम मुझे कह रहे थे कि अब मैं भी बूढा हो रहा हूँ आपकी तरह - तो मैने कहा था बूढा होगा तेरा बाप और खूब जोर से हंस दिए थे हम दोनों !!!

Image may contain: 1 person, smiling, glasses and close-up

यदि ऐसा पता होता तो कल मैं मिलने ही आ जाता, किसी को नही पता था कि आज सुबह 930 बजे तुम हम सबको यूँ अकेला छोड़कर जन्नत में चले जाओगे बिलखता सा छोड़कर समीर !!!

समीर मेरा बहुत पुराना छात्र था, सन 1987 से 89 तक देवास के एक विद्यालय में। पिताजी की प्रसिद्ध दुकान थी - टेलरिंग की, सिलेक्शन टेलर्स। बाद में समीर ने एक डॉक्टर लड़की से प्रेम विवाह किया था। पत्नी इंदौर की जानी मानी पैथोलोजिस्ट है। समीर बहुत ही हंसमुख , ज़िंदादिल और मस्त मौला था। वर्जिश और व्यायाम के शौकीन इस बंदे को आप हमेशा सहयोगी की भूमिका में पाएंगे।

अभी हाल ही में मिला था तो रेडिसन चौराहे से मुझे घर ले जाकर अपने बेटे से मिलवाना चाहता था। कह रहा था कि पुराने मित्रों का एक गेट टुगेदर कर लेता हूँ मांडव में , बस थोड़ी बरसात हो जाये। मैंने कहा बिल्कुल कर लो, मजा आएगा।

Image may contain: one or more people, beard, selfie and close-up
पर आज यह सब सुनकर सन्न सा रह गया हूँ उम्र ही कितनी थी बच्चे तुम्हारी,और अभी तो तुम्हारा बेटा बहुत छोटा है और मुझे उससे मिलवाना भी था। यह ठीक नही किया समीर तुमने, बरसात भी नही हुई है और मांडव का ट्रीट अधूरा रह गया है।

तुम जैसे छात्र ही तो मेरी ताकत थे बच्चे, ये क्या हो गया कैसे अचानक जबकि तुम खुद जमाने भर के लोगों की जांचें करते थे, सी 21 के पास वाले जीम के तुम रोल मॉडल थे और अपने बच्चों के हीरो।
समीर , दोस्त यह ठीक नही किया तुमने, इस तरह कोई जाता है क्या ??? ईद पर यह ईदी मुझे स्वीकार नही है, मुझे यह ठीक नही लग रहा समीर।

बहुत नाराज हूँ तुमसे , लौट आओ बच्चे प्लीज़ लौट आओ, मेरे लिए ना सही - अपने प्यारे बेटे के लिए लौट आओ समीर ...... जाने के दिन हमारे है, मेरे है , क्या अब मुझे तुम्हारे लिए ये सब लिखना पड़ेगा , क्या यही बचा है , क्या यही सज़ा है ??? उफ्फ, ये क्या हो गया समीर
Image may contain: 2 people, people smiling

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...