Skip to main content

रेलवे और ट्वीटर सरकार, निठल्लों की चांदी और यात्रियों की मुसीबत

कल रात लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुम्बई से हम 5 साथी ट्रेन 11015 में बैठे।

ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि लग ही नही रहा था कि रेलवे को ईद की कोई खबर होगी। क्या त्योहारों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने का या बोगियां लगाने का कोई रिवाज़ नही है। देश के नागरिक परेशान होते जा रहे है। टी टी ने मुम्बई से गौंडा, गाजीपुर, गोरखपुर तक के टिकिट के अलावा  ₹ 1000 तक वसूले और बच्चोँ के भी ले लिए जबकि ना सीट थी ना जगह । यह कैसा सलूक है लोगों को परेशान करने का। भाई Md Khursheed Akbar भी उसी समय दूसरी ट्रेन से घर जा रहे थे उन्होंने भी बताया कि उनकी ट्रेन में यही हाल है। ये भेदभाव करते है आप देश वासियों के साथ। रात तो मैं लोगों पर गुस्सा था पर असली जड़ रेलवे है जो निहायत लालची, भ्रष्ट और आदमखोर हो गया है।

ट्रेन में जैसे तैसे घुसे और देखा कि फ्लाईंग स्क्वाड वाले सबकी रसीद बना रहे है।

बाद में पाया कि बाथरूम में पानी नही है, टी टी को बोला तो बोला मैं कुछ नही कर सकता।

मैने, सचिन जैन और राकेश मालवीय ने सुरेश प्रभु को ट्वीट करना शुरू किया। कुल 20 से ज्यादा ट्वीट किए पर मक्कार अधिकारियों को फर्क नही पड़ा।

परंतु कोई जवाब नही आया। रात भर भीड़ बढ़ती रही, और टी टी साहब जमकर कमाते रहे और हमारे बार बार कहने पर भी कुछ नही कर रहे थे।

मैं चूंकि शक्कर का मरीज हूँ अतः बाथरुम जाना पड़ता है पर रात में एक बार भी जाने को नही मिला क्योकि भीड़ बदतर थी।

लोग इफ़्तार कर रहे थे, महिलाएं, बच्चे बुरी तरह कुचले जा रहे थे। सुबह से सेहरी कर रहे थे और एक अफरा तफरी मची हुई थी।

सुबह रेलवे ने हमसे ट्विटर पर पी एन आर नम्बर मांगे सो हमने दिए।

मामला भुसावल को हस्तगत किया गया था यही संदेश बार बार सबको आता रहा।

आखिर फिर मैंने लिखा कि 7 बार ट्वीट करने के बाद भी भीड़ पानी और पुलिस का कुछ नही हो रहा था तो लगा कि यह सिर्फ मूर्ख बनाने का धन्धा है।

1 जुलाई से रेलवे कन्फर्म टिकिट देने वाला है कैसे देगा इतने अक्षम मंत्री, निठल्ले कर्मचारी और ट्वीटर पर बैठकर मंत्रालय चलाने वाले लोग बैठे है तो ये क्या खाकर व्यवस्था और तन्त्र चलायेंगे ?

भारतीय रेल की दुर्दशा के लिए सुरेश प्रभु और उनकी पूरी टीम जिम्मेदार है।

आखिर तंग आकर मुझे खण्डवा उतरना पड़ा और वहां से बस से घर पहुंचा हूँ।

मुझे जो सन्त्रास और शारीरिक नुकसान हुआ उसके लिए यह ट्वीटर सरकार जिम्मेदार है।

सुरेश प्रभु और उनका मंत्रालय गैर जिम्मेदार और लापरवाह है और इनके अधिकारी, स्टाफ , रेलवे पुलिस और टी टी हद दर्जे तक धूर्त और भ्रष्ट है।

#sueshpprabhu @sureshpprabhu, #IndianRail ,#DRMMumbai, #DRMBhusawal

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...