Skip to main content

Khari Khari , Drisht Kavi - Posts of 1 to 6 Jan 2024

"आज मेरी कविता पर 41 लाइक आये और ढाई कमेंट" - लाईवा चहक रहा था
"अबै, समझ थोड़ा, तू हर अड़ी-सड़ी कविता या भौंथरे गद्य के साथ अपने नँग - धड़ंग या कोई भी फोटो चैंप देगा तो 5000 में से 40 - 50 तो श्री श्री चमन बहार होते ही है ना और इनमें आधे से ज़्यादा तो वो है जो गुट निरपेक्ष के राष्ट्राध्यक्षों की तरह जो कही भी उठकर चल देते है, अपना लिखा बार-बार पढ़कर उजबक की तरह से फोन मत किया कर और लिंक मत भेजा कर, ब्लॉक कर दूँगा सड़ियल" - फोन काट दिया मैंने
साला किसी को श्रद्धांजलि भी देगा तो अपना फोटो लगा देगा

***

"देश की जनता और एकता ने पूछा है कि कलेक्टर साहब तुम्हारी औकात क्या है"
●●●●●
एक किताब है पीयूष मिश्रा की "पीयूष मिश्रा तुम्हारी औकात क्या है" और दूसरा व्यवहारिक प्रश्न पूछा मप्र के शाजापुर जिले के कलेक्टर साहब ने ट्रक ड्राइवर से कि "ड्राइवर, तुम्हारी औकात क्या है"
पर ब्यूरोक्रेसी का यह नुमाइंदा यह भूल गया कि जब औकात ट्रम्प की नही रही, चर्चिल, कैनेडी, गोर्बाच्योव, पुतिन, नेतन्याहू, इमरान खान, भुट्टो की नही रही, लार्ड माउंटबेटन, नेहरू, इंदिरा - राजीव गांधी, वीपी सिंह, मोरारजी, जगजीवन राम, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी, या नरसिम्हाराव, शिवराज, भूपेश, अशोक गेहलोत या किसी तुर्रे ख़ाँ की नही रही लोकतंत्र में तो तुम किस खेत की मूली हो बाबू
जुम्मे - जुम्मे चार दिन हुए नही थे नये कानून पास हुए और दो जोकर्स को झुकना पड़ा , दुनिया के सबसे बड़े और फर्जी नेता को झुकना पड़ा, कार्पोरेट्स के गुलामों को झुकना पड़ा और उस शक्तिशाली सरकार को झुकना पड़ा - जो पूरे असंगठित ट्रांसपोर्ट सेक्टर को अडाणी जैसे सेठ और अपने आका को देने के पूरे मूड में थी ताकि सबके धन्धे पानी खत्म हो जाये
मैं हमेशा कहता हूँ कि "लबासना - मसूरी" में जब तक बम लगाकर उड़ाया नही जायेगा तब तक ब्यूरोक्रेसी के ये मुंहजोर अफ़सर सुधरेंगे नही, ये संस्थान पेम्परिंग करके युवाओं को बर्बाद कर देता है ; आप किसी भी रट्टा मारकर और जुगाड़ से पास होकर आये नायब तहसीलदार से या गांव की एकाध सरकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या पटवारी या नर्स या हेण्डपम्प मैकेनिक से बात करके देखिये तो उसके पीछे जो राज्य सत्ता का गुरूर, अहम और दर्प दिखाई देगा - वह अप्रतिम होता है, तो कलेक्टर साहब की तो बात ही निराली है - कितने भी महत्वपूर्ण काम से आप जाये - ये बन्दा मिलता नही कभी और मिला भी किस्मत से तो कभी एक मिनिट से ज़्यादा बात नही करेगा, बैठने को तो शायद बाप को भी ना बोलता हो अपने
देश में लोकतंत्र के बाद 73, 74 वां सँविधान संशोधन लागू हो गया, पर इन ब्यूरोक्रेट्स की रीढ़ टेढ़ी की टेढ़ी रही, पूँछ सीधी नही हुई यह भी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नही होगी, बात सिर्फ "शाजापुर कलेक्टर साहब" की नही - बल्कि इस पूरे वर्ग की है - जो 140 करोड़ की आबादी को मूर्ख नेताओं के पीछे से हांक रहा है - आलीशान बंगलों में रहकर और जनसुनवाई के नाटक करके ये लोग सिर्फ और सिर्फ ऐयाशी कर रहें है, दिमाग से प्लेन और पैदल ये लोग सिर्फ़ पेम्परिंग से पैदा हुए है,रट्टा मारके पास हुए ये लोग एक कल्पनालोक में जीते है - इसलिये ना किसी के लिये इनके मन में इज्जत है और ना सरोकार और बाकी तो देश के तीनों पायों से हम वाकिफ़ ही है, चौथा स्तम्भ परम पूज्य सरकार ने गोदी में बैठा ही रखा है - सुधीर, दीपक से लेकर रजत तक की अमृत बूंदें है हमारे पास और जितना सत्यानाश मीडिया का हो सकता था, हो ही गया है - अब तो भगवान भी सुधार नही सकता, एनजीओ सेक्टर तो खत्म कर ही दिया है कबाड़ियों ने
दुर्भाग्य है कि देश को आजाद हुए 77 वर्ष हो गए है और एक बार फिर गणतंत्र दिवस सामने है - रोता, कलपता और बिफरता गणतंत्र - और उसके ठीक चार दिन पहले लोक कल्याणकारी पंथ निरपेक्ष राज्य में सरकारी टैक्स के रुपयों से बने धर्म विशेष के मंदिर में प्रधान मंत्री प्राण - प्रतिष्ठा करने जा रहा है, पूरे देश की ऊर्जा और संसाधनों को इसमें झोंका जा रहा है - एक मुबारकबाद और प्यार की झप्पी तो बनती है सरकार बहादुर के लिये
इस पूरे मामले में तीन बिंदु ध्यान रखना है -
◆ जब कलेक्टर साहब ड्राइवर को औकात बता रहे थे ठीक उसी समय केंद्रीय गृह सचिव ड्राइवर संगठन से यह अधिनियम लागू ना करने की बात कर रहें थे, तो कलेक्टर साहब बड़े है या केंद्रीय गृह सचिव
◆ शाजापुर में बैठक कलेक्टर साहब ने बुलवाई थी ना कि ड्राइवर खुद होकर बात करने आये थे
◆ और सबसे महत्वपूर्ण बात कलेक्टर अपनी पोस्टिंग जिलों में चिरौरी करके और जुगाड़ अर्थात सेटिंग से लेते है ना कि उन्हें पोस्टिंग आम तौर पर दी जाती है - इस बात को गम्भीरता से वही समझ सकते है जिसने प्रशासन में काम किया है
बहरहाल, कलेक्टर साहब ने मुआफ़ी माँग ली यह सुना है, इस घटनाक्रम से किसकी औकात सामने आई यह समझ नही आया अभी तक
जनता ने और एकता ने पूछा है कि कलेक्टर साहब तुम्हारी औकात क्या है


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...