Skip to main content

मृत्यु कथा - आशुतोष भारद्वाज - Post of 31 July 2023

Book on the Table
"मृत्यु कथा - आशुतोष भारद्वाज"

बस्तर, दंडकारण्य या सात राज्यों में फैला नक्सलवाद देश की स्थाई समस्या है और छग के साथ अन्य छह राज्यों से घिरा सघन वनों के बीच जितना सुंदर जंगल है, जितनी अच्छी हल्बी और गौंडी बोली है और सहज सरल आदिवासी मानुष है यहाँ - उतना ही खतरनाक नक्सलवाद भी है, खाकी वर्दी देखकर भड़कने वाला आदिवासी अब आक्रामक है फिर वो वर्दी पुलिस की हो, अर्ध सैनिक बलों की या वन विभाग वालों की - जब उनकी जमीन या बहु बेटियों पर हमला होता है तो वे बड़ी-बड़ी घटनाएँ कर गुजरते हैं फिर 100 जवानों को मौत के घाट उतार देना हो या किसी मास्टर - पटवारी को रात की बैठक में उड़ा देना
जल, जंगल और ज़मीन की लड़ाई, आदिवासी और उद्योगपति, सरकार और सलवा जुडूम के प्रयोग, तमाम तरह के प्रयास और नतीज़ा शून्य ही निकला है, मेरा अपना लम्बा अनुभव है कि जब आप किसी की ज़मीन, सम्पत्ति छीन लें, पत्नी या माँ - बेटी को अपह्रत करके बलात्कार कर छोड़ दें मरने को तो कोई क्या करेगा, देवभोग के जंगल हो या बैलाडीला की पहाड़ी - यदि कोई उद्योगपति यह सब उजाड़ कर अपनी फैक्ट्रियां लगा दें तो जंगल पूजने वाले क्या करेंगे - जाहिर है वे विरोध करेंगे
सलाम बस्तर जैसी किताबे राहुल पण्डिता ने लिखी, नंदिनी सुंदरम, अरुन्धती रॉय से लेकर स्व इलीना सेन, डॉक्टर विनायक सेन, बेला भाटिया और तमाम लोगों ने इतना काम किया लिखा और दुनिया के सामने सच लाने की कवायदें की पर हर बार लगा कि बहुत कुछ कहना - सुनना और लिखना रह ही गया
चूंकि छग के इन जंगलों से मेरा लम्बा नाता रहा है और मैं सुकमा,जगदलपुर, दंतेवाड़ा, किरन्दुल, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, चापा, जांजगीर, गरियाबंद और तोकापाल से लेकर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भाटापारा, राजिम, अभनपुर, अंबिकापुर आदि जगह के दूरस्थ इलाकों में जाता रहा हूँ सन 1990 से, सारे 27 जिले और दूर दराज़ के गांव देखें है घूमे है तो मैं समानुभूति से इस सारे श्रमसाध्य भरे लिखें - पढ़े को जानता समझता हूँ और वहाँ की पीड़ा को महसूस कर सकता हूँ
कई फर्जी लोग भी है जो यहाँ रोज पुराने मुर्दे उखाड़कर रोटी सेंकते है और एक ही बात को अलग - अलग तरीके से लिखते रहते हैं, जो छग से पलायन कर ऐशो आराम में महानगरों और पहाड़ों पर बसने चले गए और सरकारों के एजेंट और पिट्ठू बन गए - उनका क्या विश्वास करना और उनके लिखे पर अहो अहो करना, बहरहाल
आशुतोष की यह किताब कभी से पढ़ने को बेचैन था, अभी डाक में कही गुम गई थी तो दोबारा अमेजॉन से मंगवाई , इस किताब को पढ़ा जाएगा और अपने अगस्त के मासिक पुस्तक समीक्षा वाले स्तम्भ में इस पर लिखा जायेगा
बाकी पढ़ने के बाद

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...