Skip to main content

Posts of 16/17 Feb 2018



यदि देश की पूरी जनता न्यूनतम राशि बैंक में ना रखने पर दण्ड देने से मना कर दें और अपने खाते ही बंद करवा दें तो इस सरकार की खटिया खड़ी हो जाएगी
रिजर्व बैंक के इस तुगलकी आदेश का विरोध कीजिये और उखाड़ फेंकिए मक्कारों और भ्रष्ट लोगों को ।
बैंक से झगड़िये, बैंक लोकपाल को शिकायत करिये और संगठित होकर अपना प्रतिरोध दर्ज करिये।
नही तो इस बैंक व्यवस्था को उखाड़िये।
जिस इंदिरा गांधी ने हिम्मत कर बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था दुर्भाग्य देखिये कि उसी पद पर बैठकर नरेंद्र मोदी सरकार ने बैंक व्यवस्था को तहस नहस कर दिया।
इससे शर्मनाक क्या होगा कि आम जन से जुड़ी एक संस्था को भ्रष्ट सरकार ने भ्रष्ट बनाकर दीवालिया बना दिया और अपने स्वार्थ के लिए अपने ही लोगों से इस स्थापित व्यवस्था को भंग कर देश की जनता का विश्वास खो दिया।
मूर्खों की बातों में ना आकर अपने हित का सोचिये, ये देश इन नीरव मोदी , अम्बानी , अडानी या मेहुल चौकसे से लेकर भ्रष्ट राजनेताओं और अंध भक्तों का नही हम सबका है। बोलिये वरना ये कल आपको मार डालेंगे और आपकी मृत्यु का बेशर्मी से जश्न मनाएंगे।

*****

देश की सर्वोच्च से लेकर तहसील स्तर की परीक्षा से उत्तीर्ण होकर आए लोग जब शौचालय सर्वे और देश के सुशासन की स्थानीय इकाइयाँ पूरा ध्यान अपने कस्बे शहर को सिर्फ और सिर्फ स्वच्छ बनाने में लगी हो तो विकास की प्राथमिकता सरकार की क्या है यह समझना रोचक ही नही आवश्यक भी है।
सुबह उठकर प्रधान सेवक की आवाज बांटती गाड़ियों का प्रयोजन प्रशंसनीय है पर सारी प्राथमिकता सिर्फ संडास और कचरे पर आकर टिक जाए तो गंदगी कहां कहां है सोच से लेकर क्रियान्वयन तक मे आसानी से समझा जा सकता है।
मैं विरोधी नही हूँ पर एक नम्बर की होड़ ने जिस तरह से कलेक्टर, निगमायुक्त और पूरी मशीनरी काम कर रही है वह चिंताजनक इसलिए है कि बाकी सारे काम ठप्प है। यह देश कब तक लुभावने नारों, जुमलों और कोरे आश्वासनों पर चलेगा। सातवे वेतन आयोग का मोटा रुपया खाकर हमारे टुकड़ों पर पलने वाले कर्मचारी सिर्फ संडास का काम करें यदि आपको यह समझ नही आता तो आपकी बुद्धि पर तरस आता है। और इस संडास के पीछे की गंदगी में सत्ता पक्ष हम सबको मल में धकेल रहा है।
जाइये जिला कलेक्टर से , निगम आयुक्त से हिम्मत कर पूछिये कि क्या आप इसलिए आये थे कि संडास बनवाओगे इसलिए इतनी पढ़ाई की थी कि इस सरकार के दबाव में आप अपने संविधानिक कर्तव्य भूल जाये ? लिखिए और आवाज उठाइये इस जड़ और जर्जर हो चुकी प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ।
तय करिये - नौकरी, आजीविका, रोजगार , विकास , सौहाद्र, भाईचारा, समानता, समता, सबका उत्थान या संडास की प्राथमिकता ?
देश हमारा है और चन्द कांग्रेसी या सत्ता पक्ष को तय करना है कि हमारा वर्तमान और भविष्य कैसा हो या हम आप करेंगे यह निर्णय।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...