Skip to main content

Khari Khari, Man Ko Chithti, Drisht Kavi and other Posts from 6 to 12 Nov 2026

अब्बी एक राष्ट्रप्रेमी स्वयंसेवक का फोन आया, बोला दादा ऐसा है कि - "मैं के रिया था गुरू जी, हेडगेवार जी ने तो सब राष्ट्रभाषा में लिखा, और अंबेडकर, नेहरू, गांधी भी इंग्रजी में इज़ लिखते थे, अब जे इटली वाली विदेशी औरत ने भी इंग्रजी में लिखा है, और अनुवाद भी नहीं आया गीता प्रेस से अभी तक, तो फिर आप ही हिंदी - मराठी में सरल अनुवाद कर दें, या कुछ मोटा - मोटा मसालेदार निकाल दें, हम तरी डालकर सब्जी बना लेंगे, आपको यश और पुण्य मिलेगा और अपने हिंदू भाई, सभी प्रचारक और स्वयंसेवक भी पढ़ लेंगे, एक बार मोदी, अमित शाह, योगी भी पढ़ ले तो फिर हम सब संयुक्त रूप से देशभर में आग &₹#@ शुरू करें और विरोध की रैली निकालें, बो का है कि जू पी में चुनाव है तो कुछ मसाला मिल जाएगा"
"भैया, हम हिंदू भाई लोग चंदा करके एक प्रति या दरियागंज से पाईल्स वाली (अर्थात पायरेटेड - उसे बोलना नहीं आता था या शब्द नहीं मालूम था) भिजवा देते है, फटाफट कर दीजिए"
मित्रों दुविधा में हूँ, ससुरे फ्री में करवाएंगे - क्योंकि टुकड़े तोडू है, फोकट की आदत है सदी पुरानी, तो क्या करूं ? सलाह मशविरा और ज्ञान आमंत्रित है
***
सोनिया गांधी की बायोग्राफी की अप्रतिम सफलता के बाद पेश है
________
•प्रिय जसोदा
•प्रिय अमित
•प्रिय लालकृष्ण
•प्रिय नीतिन
•प्रिय मोहन भागवत
•प्रिय योगी
•प्रिय राजनाथ
•प्रिय स्मृति
•प्रिय निर्मला
•प्रिय आनंदी
•प्रिय भारतवंशियों
•भारत की आजादी - 2014 के बाद अदाणी अंबानी की विकास में महती भूमिका
•प्रिय डोनाल्ड
और सबसे अंतिम अरण्य वाली होगी - "हे प्रिय राहुल"
विश्व पुस्तक मैला, जनवरी 2027 में आने वाली तेरह किताबों की सीरीज के कुछ किताबों के शीर्षक
* संपादन - प्रसून जोशी, सुधीर चौधरी, रजत शर्मा
* प्रकाशक - सूचना एवं प्रकाशन मंत्रालय,
प्रसार भारती एवं पीएमओ
* एडवांस प्रति बुक करवाने के लिए संपर्क करें - चित्रा त्रिपाठी, अंजना ओम कश्यप, संबित पात्रा
आप तो लेखक का नाम बताओ अब
***
"इक ज़ख़्म मुझ को चाहिए मेरे मिज़ाज का
या'नी हरा भी चाहिए - गहरा भी चाहिए,
क्या है जो हो गया हूँ - मैं थोड़ा बहुत ख़राब
थोड़ा बहुत ख़राब तो होना भी चाहिए"
• जव्वाद शैख़
***

देवास में माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा का प्रसिद्ध मंदिर है, जो एक पहाड़ी पर स्थित है , अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक EM Forster ने एक उपन्यास लिखा है इसी पहाड़ी पर - The Hill of Devi के नाम से, जो देवास के तत्कालीन महाराज के जीवन, उनकी राजनीति और पांडिचेरी आदि जाने की गाथा है, ये वही EM Forster है जिन्होंने A Passage to India, A Room with A View, Howards End, The Longest Journey, Where Angels Fear to Tread, Maurice आदि जैसे कालजयी उपन्यास लिखें हैं सारे के सारे देवास में सीनियर मराठा शासक के सेक्रेटरी होते हुए लिखें थे, वे यहां ब्रिटिश हुकूमत की तरफ से देवास के सीनियर मराठा साम्राज्य में सेक्रेटरी थे और हिसाब - किताब के साथ Communication देखते थे
अपनी तबीयत की वजह से मंदिर शहर की पहाड़ी पर होते हुए भी दो सालों से जा नहीं पा रहा था, लोगों की, पहाड़ों की और इरादों के साथ महत्वकांक्षाओं की ऊंचाई अब बहुत ज्यादा लगने लगी है और उम्र के साथ मैं बौना होते जा रहा हूँ दिन - प्रतिदिन, 1970 से नाता है इस देवी भूमि का - जब सीधे चढ़ जाता था, ना सीढ़ियां थी ना रपट वाला पक्का रास्ता, ना शेड्स थे, पानी भी नहीं मिलता था पीने को ऊपर, किशोरावस्था से इसी पहाड़ी पर पहले रोज सुबह जाना शुरू हुआ था, फिर हफ्ता हुआ, मासिक हुआ, बाद में नवरात्रि और इधर जब से भीड़ बढ़ने लगी - तब से जाना मुश्किल हो गया था
आज दो साल बाद गया, भीड़ भी नहीं थी और अपने आप का टेस्ट भी लिया कि पहाड़ी पर चढ़ने लायक शरीर अभी बचा है या नहीं, आज शहर से देर तक बाहर था, फिर आकर चढ़ना शुरू किया और बस अभी लौटकर आया टेकडी से, थका जरूर हूँ पर मजा आया और लगा कि अभी दम बचा है बहुत काया में
सबके लिए दुआएं और प्रार्थना की - घर, समाज, देश और पानी के लिए - क्योंकि पानी का संकट गहराता जा रहा है और अपने लिए भी कि सब ठीक रहें
दोनों तस्वीरें आज की है - लगभग पांच बजै की है
जय माता दी
[ये तस्वीरें और पोस्ट उन मित्रों के लिए है - जो मूल देवास के है पर अब दूर शहरों में है - विदेशों में है, पर इन दोनों माताओं पर श्रद्धा है और अपूर्व भरोसा या उनके लिए - जिन्हें इस चैतन्य स्थल पर गहरी आस्था है]


***
यह भौतिक नहीं - मानसिक AQI है
_________
अखिलेश बारह दिसंबर को अयोध्या जा रहे तो भाजपा बिलबिला गई है - कह रहे कि "इसके बाप ने जो लाठी बरसाई थी", खड़गे कहते थे "मोदी का बाप जायेगा" योगी कह रहा "मारीच और मंथरा से सावधान रहें", मोदी छग में हमारे फौजियों को भड़का रहा है कि "दिमागी नक्सल खत्म करने का समय है", खड़गे कह रहा है "दीवाली लंबे समय चलने वाली ईद है", सोनिया गांधी शादी के बाद से वेटर बनी ही हुई है, पचास करोड़ की गर्ल फ्रेंड जैसे शब्द अब आश्चर्य नही करते, विपक्ष का चुना हुआ नेता गत 2014 से पप्पू बना हुआ है, "ओ दीदी- दीदी, महिलाओं को मिलने वाला सम्मान है" अमित शाह की भाषा में, ओवैसी अलग बकवास कर रहा है, इस देश को मजाक बनाकर रख दिया है, सबके बाप - माँ और पूरा खानदान गालियां सुन रहा है, काश कि ये लोग इन औलादों को पैदा ही नहीं करते या भ्रूण हत्या कर देते इन कमीनों की तो इतना दुख नहीं होता - जितना आज हो रहा है, गृह युद्ध कुछ अलग होता है क्या - गृह मंत्री के भाषण ही सुन लीजिए बस
ना भाषा की शुचिता है - और ना ही कोई नैतिकता और सार्वजनिक जीवन में जितना अश्लील बोल सको, कर सको - वह सब करो, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में रात भर पटाखें फूटते रहें, मेरे अपने शहर में रात साढ़े तीन बजे तक मैं सो नहीं पाया और छत पर कमरा होने से धूल - धुआं लगातार परेशान करता रहा, क्या औकात रह गई कोर्ट - कचहरी की, अभी कोर्ट में एक पुलिस का कांस्टेबल आया था तीन दिन पहले, तो बाबू को बोला "आप रहने दो, ज्ञान मत दो, कोर्ट की सुनता कौन है" फिर मुझे यूनिफॉर्म में देखकर डर गया बोला - "अरे वकील साहब, हम लोग बहुत परेशान है"
मतलब यह कि कोई भी तंत्र काम नहीं कर रहा, आग लग रही है हर शहर में कोई व्यवस्था नहीं और जिन्हें व्यवस्था संभालनी है वे लगे पड़े है नेताओं की रखवाली में, रामदेव जैसे व्यापारी को जेड सुरक्षा देने में या नरोत्तम मिश्रा जैसे निरापद को सुरक्षित रखने में
कभी बैठकर सोचिएगा कि हिंदू धर्म, इस्लाम, ईसाईयत, सिख धर्म की स्थापना क्यों की गई होगी, क्यों हम जंगलों से गुफाओं से निकलकर कबीलों में आएं, साथ रहने लगें, क्यों हमने सनातन, संस्कृति, परम्परा, संस्कार और मूल्य क्या होते है - को सीखा, इस देश में संस्कृति ज्ञान की परीक्षा पास करके करोड़ों की सेना बन गई - जो आततायी है और भयानक रूप से हिंसक, पर संस्कृति का हुआ क्या, मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर में ही मर्यादा नहीं और अब मर्यादा बेचकर ये सभी लोग वोट की राजनीति में संलग्न है, चुनाव एक आदर्श और संविधानिक परंपरा थी - फिर क्यों वह एक षड़यंत्र बन गई और कुत्सित प्रयास जुड़ गए इसके समानार्थी के रूप में
"सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यों है
इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है"
गमन का गाना चल रहा है और देश झपकी ले रहा है अभी
सड़कों पर रात भर का कचरा बुहारते हुए महिलाएं क्या अर्थ लगा रही होगी दीवाली का, कल सफाई कर्मचारी आयेंगे तो क्या दीवाली उनके जीवन में खुशी लाई है - यह सोचेंगे, मुश्किल है
कहाँ - कहाँ की बात करें - कितनी बाल्टियों से कुएं का कचरा निकालें, पूरे कुएं में भांग पड़ी है जनाब - सो जाइए, आराम बड़ी चीज है
***
साठ के आसपास पहुंचे हम लोगों की पीड़ा यही है कि घर, मुहल्लों या गांवों में एक अदद लैंड लाइन फोन ना होने से लेकर आज मोबाईल या सेटेलाइट फोन और बुलेट ट्रेन के सफर को देखकर हम खत्म होने की कगार पर है, पैदल चलने से साइकिल और अब हवाई यात्रा तक का सुख भोग रहे हैं पर दुख यह है कि लेनिन की मूर्ति उखड़ने साथ - साथ बनारस में ही गांधी के प्रतिष्ठान सर्व सेवा संघ को उजड़ते देखा बेदर्दी से और आज शहनाई का घर भी उजड़ गया, नीच - नराधम पापियों ने जब बनारस के मंदिर नहीं छोड़े अपना लोक-परलोक बनाने में तो एक बूढ़े मुसलमान का घर क्यों छोड़ेंगे कमबख्त
दिक्कत और उदास इसलिए हूँ कि काशी प्रचारिणी की साहित्य सभा की लड़ाई लड़ने वाले अदालत में जीतकर कब्जा कर बैठ तो गए पर आज बिस्मिल्ला ख़ाँ साहब के मकान बचाने की लड़ाई में कही नहीं दिखें सनातनी संस्कृति पुरुष, मै अक्सर कहता हूँ कि गिरगिट नेता नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता, प्राध्यापक, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, मीडिया के दलाल और बुद्धिजीवी ज्यादा है - जो फट से पाला बदल लेते है और पेट की दुहाई देकर Pimp बन जाते है स्सालें, नेता तो है ही अप्रतिबद्ध और नीलामी के बकरे पर इन सबका क्या जो "जिधर दम - उधर हम"
बनारस हिंदू विवि के छात्र, प्राध्यापक, क्रांतिकारी कहां मर गए सब, बोला ना दलाल है सब - बकवास करा लो इनसे बस
***
शाम को थोड़ा फ्री रहता हूँ, घर के पीछे एक नया राम मंदिर बन गया है, बगीचे की जमीन थी, भक्तों ने मंदिर बना दिया - अब खूब चहल - पहल रहती है, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और भी लोग जमे रहते है, भंडारे, अन्नकूट, भजन, सुंदर कांड, अखंड रामायण और हर त्योहार अब वही मनता है सबका
घर आकर शाम में घूमने निकल जाता हूँ - अपनी कॉलोनी में, एबी रोड या पीछे बालगढ़ की तरफ, इधर गर्मी थोड़ी कम तो हुई पर दिन भर तापमान बना रहता है, दिन लंबे हो गए, शाम को झुरमुट अंधेरे में निकलता हूँ ऊबड़ - खाबड़ सड़कों पर, दोनों ओर सप्तवर्णी से लेकर हरसिंगार, गुलाब, गेंदा, शेवन्ति, डेहलिया आदि के सूखे फूलों से सुसज्जित सड़के मानो इंतजार करती है, रास्ते में बेंच, पुलियाओं और सड़क किनारे सब्जी - फल बेचते लोग, लुहार प्रजाति की स्त्रियां तवा, कडछुल, चाकू से लेकर कड़ाही बेचती नजर आती है
ठंड ने पांव पसारे है तो अंडे, हॉट-डॉग, चाट, डाभेली, खमण, जलेबी, कचौरी, मूँग के भजिये, रतालू, चिकन तंदूरी भी ठेलों के साथ सड़कों पर हाजिर है - बस जेब ढीली करिए और सब हाजिर है, पर एक बात देखता हूँ - काम से लौटते लोग, स्त्रियां बहुत अनमने भाव से यंत्रवत चलते है - मतलब परिचित भी इतना नाप - तौलकर मुस्कुराते है कि लगता है ज़रा सा भी होंठ ज़्यादा चौड़ा हो गया तो एक पचास का नोट गया, घर जाते हुए ये घर के लोग ही नहीं लगते - जैसे किसी ग्रह से उतरकर आए है और यह धरा इतनी देखी भाली है इनकी कि हर कदम एकदम सधा है और दिशाओं से एकाकार है
इन्हें ना फूल दिखते है, ना चम्पा की, ना सप्तवर्णी की गंध सुहाती है, सब्जी लेने में भी फोन घूमने लगता है कि कल या आज सुबह क्या खाया था, किराने की दुकान से नून - तेल लेते हुए भाव या वैरायटी नहीं देखते - जो तौल दिया - उतने पैसे पूछकर बटुए से निकाल देते है या मोबाइल से पेमेंट कर आगे बढ़ जाते है, लगता है मशीनों का विराट संसार सड़कों से लेकर मंदिर - मस्जिदों में चल रहा है
मैं मंदिर जाता हूँ आजकल रोज लौटने में, प्रार्थना के स्वरों में बुदबुदाता हूँ और कोशिश करता हूँ कि किसी समवयस्क से मिल लूँ, दो सुख - दुख की बातें कर लूँ उसके, देश, घर और राजनीति पर बात कर लूँ - पर लगता है लाशों के बीच से उठकर श्मशान में आ गया, कोई नाम से पुकारता भी है तो कहता है - "जरा फोन मिला दो, वो लाठी दे दो, गाड़ी तक सहारा दे दो" और बच्चों के हल्ले के बीच लगता है एक आवाज है - जो लगातार हम सब पर तारी हो रही है, हम आवाज़ों के शोर में दब रहें है और कुछ सूझ नहीं पड़ रहा...
मैं घर लौटकर भी लौट नहीं पाता, मैं पुनः जाना चाहता हूँ, पर हिम्मत जवाब दे जाती है, पांवों की पिंडलियों में खून उतर आया है, आंखों की रोशनी कम हो गई है, शुगर कम हो तो आँखो में लेजर लगवाना है - ताकि ऑप्टिक नर्व पर जमे शक्कर के अवरोध को जलाया जा सके, जब पूछा था कि ये धुंधला क्यों दिख रहा तो उस दिन वह महिला डाक्टर कह रही थी -"बहुत दर्दनाक प्रोसेस है लेज़र का सर, पर आप पढ़ना - लिखना छोड़ दीजिए अब, स्क्रीन टाईम भी न्यून करिये, आराम से रहिए, अब क्यों बाहर जाते है, जितना हो आसपास ही रहें, ये ड्रॉप लिख रही हूँ - हर दो घंटे में डालिये रोज, आपकी आंखों का पानी सूख गया है, इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है और अकेले मत निकलिए - किसी दिन सड़क दुर्घटना में..." मुझे हंसता देख फिर चुप हो गई, मैं सोच रहा था हम सब अकेले ही तो आते है और जाना पड़ता है अकेले, सब यही रह जाना है और मैं तो वैसे भी अकेला हूँ, कुछ दोस्त थे शायद जीवन में, अब तो वे भी नहीं .....
***
इक सिलसिला हवस का है इंसाँ की ज़िंदगी,
इस एक मुश्त-ए-ख़ाक को ग़म दो-जहाँ के हैं
• बृज नारायण चकबस्त
***
दफ्तर आज चालू था, कलेक्टर घर गया था तो एडीएम साहब के पास चार्ज था, मन तो था कि कमरा खुलवाकर कलेक्टर की कुर्सी पर बैठ जाए तो दो घड़ी एक मीठी सी झपकी ले लें - एसी में, पर ये साला कुंदन बाबू बड़ा हरामी और चुगल चोर है
एडीएम साहब ने वाट्सएप्प का सरकारी ग्रुप खोला और जिले के अधिकारियों को ठांसना शुरू किया - "कहां हो, जीपीएस लोकेशन डालो, काम अधूरा क्यों है, डेटा इंट्री कितनी हुई और कितनी बची है, ये पशु पालन के जेडी बताएं कि भैंस की बच्चा दूध पिता है या पीता है - क्या हिंदी लिखते हो, महिला बालविकास डीपीओ बताएं - आपके घर कल लाइट नहीं थी तो पड़ोसी के यहां जाकर रिपोर्ट क्यों नहीं डाली, मोबाइल चार्ज होने में कितना समय लगता है, पड़ोसी को एक दलिया का पैकेट दे देती, CMHO बताएं कल के रेफरल और डिलीवरी की संख्या"... वे लगातार सबकी क्लास लेते हुए मजे ले रहे थे
"आज चार्ज मिला है और लक्ष्मी मैया की कृपा रही तो पचास लाख देकर वे भी डिंडौरी जैसे छोटे जिले के कलेक्टर तो बन ही जायेंगे, डीपीसी होने वाली है और उनका IAS अवार्ड पक्का है अबकी बार" मुंगेरीलाल के सपने देखने की छूट तो संविधानिक है और सबको है
तभी चपरासी ने आकर कहा कि - "साहब भोपाल से लोकनिर्माण पीएस, आपसे वीसी पर बात करना चाह रहे है और दोपहर को कमिश्नर - उच्च शिक्षा इधर से गुजरेंगे और उनके रीडर का आदेश है कि क्रिसेंट में लंच हो बढ़िया, बीयर चील्ड होना चाहिए कोई पंगा नहीं और कोई कमी नहीं रहनी चाहिए"
एडीएम साहब ने कहा - "दोनों को कह दो कि साहब का पेट खराब है, जुलाब लगे है और बंगले पर आराम कर रहें है और सुनो एसडीएम और जिला सत्कार अधिकारी को भिजवा दो ये दोनों संदेश" और इसके बाद एडीएम साहब निकल लिए अपनी खटारा कमांडर में बैठकर
***
जीवन में अनिश्चितता बनी रहती है, शंका - कुशंका, उम्मीद - नाउम्मीद, और तनाव तो इतना सामान्य हो गया है कि शायद ही कोई शख्स होगा इस संसार में जो बेचैन ना हो या अवसादग्रस्त ना हो, पर इस सबके बीच उल्लास, त्यौहार और उमंगों से सामाजिक वातावरण बना रहता है, सब भूल कर इसमें शामिल हो जाएं बस
नियति के पास हमारे लिए बेहतर योजना है और शायद हमसे ज्यादा सुव्यवस्थित और संगठित इसलिए धैर्य रखें और इंतजार करें - सब कुछ समय पर ही होता है इसलिए हड़बड़ाहट से कुछ नहीं होगा
सब अच्छा होता है, जो होता है आपके भले के लिए होता है इस वाक्य पर भरोसे के अलावा कोई और चारा भी नहीं हमारे पास
***
हमारी हिंदी का युवा पढ़ लिख गया - एम ए, पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट भी या सिर्फ बीए करके बैठ गया, इस समय वह अपनी पोस्ट्स पर इतनी दुरूह भाषा इस्तेमाल करके अपनी कुंठाए, बेरोजगारी, प्रेम, कविता, कहानी, आलोचना या एक ऐसी फेंटेसी के बारे में लिख कर अपना जीवन बर्बाद कर रहा कि देखा नहीं जाता
उसकी दो पोस्ट्स पढ़ लो - निर्मल वर्मा , अज्ञेय, मुक्तिबोध, शमशेर या रांगेय राघव से कम नहीं दिखती - मतलब ऐसे शब्द ढूंढकर मेहनत करके पचास बार लिखता है और फिर पोस्ट करता है कि मुझे लगता है इन सब ठुल्लों को फेसबुक या इंस्टाग्राम पोस्ट पर ही बुकर, ज्ञानपीठ या देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार दे दूं
ये सारे के सारे कुत्सित प्रयास एक गुदा/गूदा, स्तन प्रेमी अश्लील संपादक को रिझाने के लिए है - जो हर साल नीलामी करवाकर श्रेष्ठ कवि की बोली लगवाता है या उत्तेजक पंक्तियों के पोस्टर चैंपता है, युवाओं के लिए यह खोखला आदर्श है, हिंदी में स्त्रैण कवि बहुतायत में है दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर या बनारस - प्रयागराज में - जिनकी अदाओं पर बच्चे मोहित हो जाते है पर इनके पास ढाई लाख की हरामखोरी वाली कालेज की मास्टरी है जहां करना कुछ नहीं सिवाय अपनी निकम्मी औलादों को सेट करने के या विदेश भेजने के
इससे अच्छा है कि कुछ सीख लो यारा - बर्तन, झाड़ू पोछा, पंचर जोड़ना, मेकेनिक का काम, रंगाई - पुताई, सोयाबीन काटना, आलू उखाड़ना, खेतों की रखवाली - ये हिंदी का संसार भद्दा और खूनी संसार है, यहां के शुक्ला, जोशी, तिवारी, द्विवेदी, त्रिवेदी, चतुर्वेदी, षष्ठम वेदी, शर्मा, वर्मा, पांडे, और्य, मौर्य, श्रीवास्तव, सिन्हा तुम्हे खा जायेंगे पर रोटी का एक कौर नहीं डालेंगे - ये सब इतने घाघ है कि इन्हें असुंदर बूढ़ी तितलियों से फुर्सत नहीं तो तुम कहाँ की घास हो बै, कब तक गांजा फूंककर अंधेरे कमरों में मकड़ी के जाले देखते हुए कविता, ग़ज़ल लिखते रहोगे
कुछ सीख लो तो जीवन चला लोगे - कुछ नहीं धरा है, महानगरों में आए हो तो पढ़ लो, जवानी के मजे लेकर गांव - घर लौट जाओ, ये ब्लॉगिंग, पोस्टर बनाना, कविताएं पढ़कर लल्लो - चप्पो करने से कुछ ना होगा बबुआ
और जिस माशूका को इम्प्रेस करने को यह सब लिखते हो न दुरूह और जटिल, हर दो लाइन में किसी अंग्रेज कवि का नाम या अंग्रेजी कविता की पंक्ति टीप कर लिखते हो ना - ताकि लड़की पट जाए, वह तुम्हारे बस की नहीं बाबू, वह वैश्विक सुकन्या अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर आई है और अपने लिए ऐसा लौंडा ढूंढ रही जो ब्याह के बाद उसे अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी या कनाडा ले जाए वीजा बनाकर
जानम समझा करो
***
धन, वैभव, यश और संतान जैसे सुख एक साथ कभी नहीं मिलते और यदि आपको मिल रहा है यह सब, तो आप संसार के इतिहास में बहुत ही बिरले व्यक्ति है और इसे सदा अपने पास बनाएं रखिए - ऐसे सद्प्रयास हमेंशा करिए - ताकि जीवन के उत्तरार्द्ध में आप अपना अंतिम समय सुकून से बीता सकें और खुशी से विदा ले सकें
***
अगर आप सही को सही और गलत को गलत नहीं बोल सकते या फर्क नहीं समझ सकते सच और झूठ का तो आपका पढ़ा लिखा होना, तथाकथित बुद्धिजीवी होना या पत्रकार, अधिकारी, मीडिया, डॉक्टर , वकील, जज, इंजीनियर, प्राध्यापक या समाजसेवी होना व्यर्थ है, आप यह सब समझ कर बोल नहीं सकते तो आपमें और किसी अदाणी - अंबानी में कोई फर्क नहीं है जो सिर्फ मतलब या स्वार्थ के लिए मुंह खोलते है
"Autumn is a second spring when every leaf is a flower"
• Albert Camus
[ जीवन का हर पतझड़ अपने भीतर एक नया वसंत समेटे होता है ]

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Ekant ki Akulahat Feb 2020

1 एक   दीवार   है   जो   गाढ़ी   नीली   रँगी   है   जब   कमरा   बना   था   तो   इस   पिछली   दीवार   को   गाढ़ा   नीला   रंग   लगाया   था ,  ठीक   पिछले   पड़ोसी   की   दीवार   से   लगकर   इसे   कांक्रीट   की   छत   पर   उठाया   था   जो   अब   इस   कमरे   की   जमीन   बन   गई   है तीन   हल्के   नीले   रंगों   के   बीच   गाढ़े   रँगीले   नीले   रंग   पर   एक   छोटा   सा   बल्ब   भी   टांग   रखा   है   वो   भी   गहरा   नीला   है   सिर्फ   उजाले   से   ही   नही   बल्कि   अपने   होने   से   भी   -   बहुत   पहले   ,  शायद   बरसो   कोई   एक   नीला   शर्ट  ...