Skip to main content

Drisht Kavi, Naye Sal Ki Duaa - Hindi Kavita 1 Jan2023

हिंदी कविता का वितान और सिमटा हुआ छोटा सा मंच कुल मिलाकर दो कवियों और एकाध आधे अधूरे व्यक्ति से बचें रहें - जो बापड़ा सबसे रजिस्टर पर हस्ताक्षर ही करवाते रहता है

***

हिंदी कविता मासिक आयोजन, महाकवियों के आगमन, निरापद आलोचकों और विश्वविद्यालयों के पुरस्कार की लालसा में जी रहें विष 'बैलों' से बची रहें, छोटे कस्बों में लोग न आएं और न ही शहरों की कविताई वाली घटिया राजनीति के सैप्टिक टैंक के ढक्कन खोलकर खुले छोड़ जाये - हमें सुख से जीने दें

***

हे ईश्वर, हिंदी कविता को प्रगतिशील, जनवादियों, जलेस, अलेस और प्रयोगवादियों से बचाना, बचाना - उन कवियों से भी जो हर घटिया तुकबंदी के नीचे अपनी जवानी की फोटू चैंपकर महान बनने की प्रक्रिया में ज्ञानपीठ या साहित्य अकादमी जुगाड़ने का जतन 24x7 करते है

***

हिंदी कविता को उनसे भी बचाना जो "तू मुझे बुला - मैं तुझे" की तर्ज़ पर महान और सबकी आँख की तारें बनें है, कविता को खतरा कवियों से उतना नही - जितना पोस्टर बैनर बनाने वाले उन हिंदी के मजदूरों से है जो बड़े लोगों के चंद अशआर उठाकर उन्हें ओबलाइज करते है एवं जिनकी औकात सिर्फ़ रज़ा या भारत भवन टाईप दुकानों से शीदा लेना और दक्षिणा वसूलना रह गया है

***

हिंदी साहित्य को ऐसे लेखकों से बचाना जो एक दिन में 48 घण्टे वाट्सएप पर, 72 घण्टे महिलाओं से खुसुर पुसुर और शेष समय में आयोजकों के पाँव पड़कर अपने आने जाने का जुगाड़ करते रहते है, नौकरी से हर माह बोनस लेने वाले ये लेखक अपने विभाग में वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स को प्रभावित करने का जुगाड़ कर या उनके लिखें घटिया प्रहसनों को फेसबुक पर पेलकर दफ्तरों से गायब रहने वालों को सद्बुद्धि देना मेरे प्रभु

***

हे ईश्वर, हिंदी कविता को ऐसे कवियों से बचाना जो पुलिस, रेवेन्यू, वन विभाग, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, या उद्योग धंधों और राजनीतिज्ञों की दलाली में संलिप्त है, साथ ही ऐसे माड़साब लोग्स से भी जो नकल करके विवि में टॉप कर गए और दुर्भाग्य से महाविद्यालय के लायक नही रहें - सरकारी सेवा में आखिरी उम्र की सीमा तक जूते घिसते रहें पर घुस नही पाएँ चक्रव्यूह में और अब घोर डिप्रेशन में सबको ट्रोल करते है या अपनी आदम काल में छपी क़िताब बेचते है

***

हिंदी कविता को उनसे जरूर बचाना भगवान जो कुछ ना कर सकें पर किसी पत्रिका के सम्पादक बन गए और उनकी खराब कविता को जनता अहो - अहो कर वैभव से नवाज़ती है और उनकी पत्रिका में छपने को लालायित रहती है, ये गद्य लिखते है, अतुकांत या पद्य नही पता, पर जो भी काले अक्षर चीन्हते हैं और लिखते है - बहुत ही खराब लिखते है

***

हिंदी कविता को उन युवा छात्रों और कुंठित शोधार्थियों से जरूर बचाना जो एमए, एमफिल और पीएचडी तीन - चार विवि से करते है और रिश्तेदारों और बाप - माँ से ज़्यादा सेटिंग फर्जी साहित्यकारों, गाइड और ऐरे - गैरे लोगों से करके हरेक के दल्ले बन जाते है, ये हर गाइड को साधने में माहिर होकर अपने गाइड के हर हगे - मूते का फेसबुक पर पेलते है और ऐसी उजबकी कविता लिखते है कि कछु पल्ले नही पड़ता और इसी बहाने नौकरी की जुगाड़ में फिट होने के ताउम्र प्रयास करते है

***

हिंदी कविता को पत्रकारों और मीडिया के लोगों से बचाना प्रभु - ये फैक्ट, फिगर, फर्जीवाड़े, फ़सानों और फैंटेसी से कविता को भर देते है - जिसका ना सिर होता है ना पैर, अपने संवाददाताओं के माध्यम से हिम्मत कर थानों द्वारा प्रायोजित विभिन्न शहरों में काव्य पाठ भी कर आते है कुकवि अविश्वास की तरह

***

और अंत में गुहार -

हिंदी भाषा को हिंदी कविता से बचाना प्रभु वरना हिंदी मतलब ही कविता हो जायेगा

 

#नए_साल_की_दुआ

 


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...