Skip to main content

Vaibhav Kishore Jayaswal at Home 28 Feb 2018

Vaibhav Kishore Jayaswal at Home 28 Feb 2018


Image may contain: 2 people, beard, outdoor and close-up

Kishor Vaibhav Abhay रायपुर में रहते है और केंद्र सरकार में काम करते है।
छग जाना होता था तो फेसबुक के दोस्तों को खोजता था कि लिखने पढ़ने वाला कोई मिल जाये । एक बार समय पर्याप्त समय था - शाम को जल्दी फ्री हो गया तो वैभव को फोन किया - मिला, अच्छा लगा और खूब बातचीत की। बाद में वैभव ने नुक्कड़ टैफे की टीम से मिलवाया- गौरव, प्रियंक, शिज्जु , चन्द्रमोहन, पूर्णाक्षी और भी बहुत से मित्र जो लिखने पढ़ने की बिरादरी से आते हैं । अभिजीत से हालांकि अभी तक मिला नही हूँ पर वो भी लाड़ला है। नुक्कड़ पर मेरी किताब का कार्यक्रम रखवाया था उस रात जहां प्रबुद्ध लेखक और पाठक मौजूद थे। अविस्मरणीय शाम थी मेरे जीवन की जहां सब प्यारे लोग मिलें और मेरे जीवन का जीवंत हिस्सा बन गए।
फिर लगातार मिलना होता रहा, गत वर्ष मई में जब इनका ब्याह था तो मैं सुकमा में फंस गया एक हमला हुआ था एक गांव में और हम लोगों को केशकाल घाटी पार नही करने दी गई, और मैं छग में होते हुए भी नही पहुँच पाया। तब से बस बातें ही बातें हो रही थी।
वैभव मूल रूप से नाटक के कलाकार है और प्रयोगधर्मी है। रायपुर में नाटक का अच्छा खासा समूह है और लगातार वे रिहर्सल और प्रदर्शनों में लगे रहते है। अच्छे कवि और लेखन की समझ भी उम्दा है। इस सबसे ज़्यादा अच्छे इंसान है, कई बार ट्रेन पर मुझसे मिलने आये अपनी व्यस्तता में और मैं शुगर का मरीज हूँ इस वास्ते मेरे सेहत के अनुरूप खाना भी लेकर आये है और ये वो सबके लिए करते है। मुझे छग के विशेष पकवान खिलाने गढ़ कलेवा भी लेकर गए है रायपुर में जो अप्रतिम जगह है। मेरे जैसे मराठी मानुस और मालवा के चटोरे को ऐसे दोस्त मिल जाये तो क्या कहना !
अपने मित्रों के बीच लोकप्रिय वैभव ने आज अचानक फोन किया कि इंदौर में हूँ - मैंने कहा मैं भी लौटा ही हूँ आ जाओ घर , बस दोपहर को वैभव हाजिर। खूब गप्प की और खाना खाया। रुकने का बोला पर उन्हें जाना पड़ रहा है निजी कारणों से। वे आशीष पाठक के नाट्य समारोह में हिस्सा लेने जबलपुर आये थे, और यहां आकर एक सरप्राइज दे दिया। शुक्रिया ही कह सकता हूँ इस अनुज को।
वक्त कम था, बस 4 - 5 घँटे ही गप्प कर पाएं, पर जल्दी ही आने का वादा कर निकले है मार्च का। मजा आया सच मे । दोस्तों से मिलने में ही खुशी है और जीवन है।
वो अंग्रेजी की कहावत है ना "To a Friend's House , the Road is never Long"
बाकी ऊपर लिखित मित्रों का यूँही इंतज़ार है एक दिन आकर वे भी अचंभित करेंगे यह विश्वास है। लेपटॉप बाबा के आश्रम में सबका स्वागत है मित्रों।
शुक्रिया वैभव , खुश रहो, खूब यश कमाओ

Image may contain: 2 people, people smiling, beard and close-up

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...