हम कब तक डरते रहेंगे और कुछ ना करेंगे - यह मत करो, वह मत करो - इससे यह होगा उससे वह - पर इस सबसे निकलकर खतरे मोल लेना ही होंगे और यह भी सच है कि आख़िर में जीतना मौत को ही है , सौवीं बाजी मौत की ही जीत है पर हम निन्यानवें बार तो लड़कर जीत ही सकते हैं ना #IWanttoTalk शुजीत सरकार की फ़िल्म है जिसमें अभिषेक बच्चन ने अपने उम्दा और कालजयी अभिनय से गहरा प्रभाव छोड़ा है, अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और क्रिस्टीन गोडार्ड जैसे गिने चुने कलाकारों के साथ बनी यह अदभुत फ़िल्म एक कैंसर सरवाइवर पर बनी है जिसे डॉक्टर्स ने मात्र 100 दिन की उम्र बख्शी थी पर वह 20 सर्जरी के बाद भी दस हजार दिनों से ज़्यादा जिया अमेज़ॉन प्राइम पर है देख लीजिये - मुझे तो एक ही बात समझ आई कि जिंदगी के दौड़ की 99 बाजी हम जीतेंगे - बाकी मौत को आख़िर में जीतना ही है, खाओ - पियो, घूमो - फिरो मज़े करो - ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक ही जीवन है यारां - इसे अपनी शर्तों और पसन्द से जीयो भाड़ में जाये सलाह - मशविरे, नियम - कायदे और सिद्धांत - उसूल और रिश्ते - नाते Just live and enjoy *** IIT की पढ़ाई को इतना महत्व देना ठीक नही लगभग...
The World I See Everyday & What I Think About It...