Skip to main content

मप्र में कांग्रेस की चुनावी रणनीति 23 Jan 2018


मप्र में कांग्रेस की चुनावी रणनीति 
यह निश्चित ही सुखद खबर है और प्रदेश की राजनीति में शुचिता, जन सरोकार और आम लोगों की पीड़ा से रूबरू होकर वास्ता रखने वाले लोगों का राजनीति में आना यह भी सिद्ध करता है कि काँग्रेस की चौतरफ़ा रणनीति अबकी बार मजबूत है।
मजेदार यह है कि विनय परिहार, गिरजा शंकर जी , पारस सकलेचा जैसे लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर आनंद रॉय, आर टी आई कार्यकर्ता अजय दुबे ,युवा आदिवासी कार्यकर्ता भाई डाक्टर हीरा अलावा जैसे लोगों के राजनीति में काँग्रेस के साथ आने से पार्टी तो मजबूत होगी ही बशर्ते इन लोगों को फ्री हैंड दिया जाए, दूसरा टिकिट मिलें यह संयोजन समिति में विवेक तनखा जी सुनिश्चित करें और तीसरा महत्वपूर्ण भाग कि क्षेत्र विशेष की विधानसभा के लोग इनके कामों, सरोकारों से वाकिफ होकर इन्हें वोट जरूर दें। कल की बैठक में दलित और आदिवासी नेता देवाशीष जरारिया भी थे। कुल मिलाकर यह रणनीति कि दलित आदिवासियों को नेतृत्व की अग्रिम पँक्ति में रखकर पांचवी अनुसूची को लागू करने की मंशा भी झलकती है जो शिवराज गत 15 वर्षों में नही कर पाएं और ना कभी दिल से उनकी इच्छा रही।
मप्र में यह एक सही समय है जब भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने की सख्त आवश्यकता है और गिरजाशंकर जी या विनय परिहार जैसों का काँग्रेस की बिसात पर आकर चुनाव लड़ने का माद्दा दर्शाता है कि इसके बैकबोन संगठन संघ या पार्टी में कितना कलह, अनाचार और तानाशाही है। जाहिर है एक व्यक्ति ने 15 वर्षों से प्रदेश में एक छत्र राज किया और अपनी निजी महत्वकांक्षाओं के चलते प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया - यह असन्तोष तो उभरना ही था।
अभी यह तो शुरुवात है टिकिट बंटवारे के समय बागी लोगों का एक काफिला उभरेगा और फिर जो मुसीबतें आएंगी उससे निपटने का हुनर ना संघ के पास है और ना शिवराज के पास। भाजपा ने हीरा अलावा,आनंद राय जैसे प्रतिबद्ध लोगों का जीना हराम करने की भी कोशिश की क्योकि जानते थे कि ये लोग शिवराज के अश्व मेघ यज्ञ में रोड़ा डालेंगे पर इन लोगों ने जिस अदम्य साहस से और तर्क से शिवराज को चुनौती दी वह प्रशंसनीय है। अब ये ही लोग सत्ता को उखाड़कर एक जन सत्ता स्थापित करें यह स्पष्ट मंशा है काँग्रेस की।
एक करणी सेना को सम्हाल नही पा रहे शिवराज और कल सुप्रीम कोर्ट में चले गए तो इस आन्तरिक कलह की जिम्मेदारी और सम्हाल कौन करेगा? शिक्षकों को कल बेवकूफ बनाया है कि विभाग में संविलयन कर दिया है यह कहकर कि प्रक्रिया में 6 माह लगेंगे और तब तक आचार संहिता लग जायेगी और क्या प्रदेश की भ्रष्ट ब्यूरोक्रेसी इतनी सक्षम है जो तुरत फुरत काम कर दें, शिवराज जी एक बार अपनी हेल्प लाइन या भावान्तर योजना को ही देख लें तो माजरा समझ आ जायेगा।
बहरहाल , मैं तो इसका स्वागत करता हूँ अच्छे लोग राजनीति में आये सब कहते है अब इन्हें जिताकर विधान सभा मे भेजने की जिम्मेदारी भी हमारी है। बस पत्ते देखना है तो आप पार्टी के आलोक अग्रवाल के कि आलोक के पास क्या विकल्प है अब क्योकि अजय, आनंद या हीरा ने अपनी चाल भी चल दी और कैरियर भी दांव पर लगा दिया अब आलोक के सामने सम्भवतः अच्छे लोगों का टोटा पड़ेगा।
(पीपुल समाचार, भोपाल की न्यूज आज)
Image may contain: 8 people, people smiling

Comments

वाह संदीप जी!
गजब लिखे हैं और अगर यह हुआ तो लगता है कि जिस तरह स्थानीय प्रशासन चुनाव में भाजपा की गत हुई है, वैसी विधानसभा में भी हो सकती है!

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...