Skip to main content

ज्वरग्रस्त कवि का प्रलाप

किसी गृहवधू द्वारा धूप में
कुंए की मुंडेर पर विस्मृत
कांसे के कलश जैसा

मैं तप रहा हूँ, देवि
यह ज्वर जो किसी पंहसुल सा
पंसलियों में फँसा है.

स्फटिक के मनकों जैसी स्वेद बिन्दुओं से
भरी हैं पूरी देह.
आँखों में रक्त और भ्रूमध्य
क्रोध के त्रिशूल का चिन्ह.

दादे के ज़माने की रजाई के
सफ़ेद खोल जैसा पारदर्शी आकास.
नीचे कुंए में जल पर
किसी एकाकी कव्वे की
रात्रिकालीन उड़नसैर का बिम्ब
पड़ता हैं चन्द्रमा के ऊपर.

ठहरों थोड़ी देर और
बैठे रहो, जल में झांकती
अपनी श्याम मुखच्छवियाँ
और बात करों बंधुत्व से भरी

मेरा क्या हैं?
मैं तो मात्र ताप ही ताप हूँ.
पारे से नाप सकती हो मुझे
किन्तु तुम आम्रतरू की छांह
कठिन हैं नापना जिसकी
शीतलता, बस अनुभव ही अनुभव हैं.
तुम्हे तो होना था
अगस्त्य मुनि का कमण्डलु.

तुम्हे सुनकर यों लगता हैं
जैसे नहाकर आया हूँ होशंगाबाद की
नर्मदा में, ठेठ जेठ के अपरान्ह.

चलो ठीक हैं, तुम्हारे पाँव व्याकुल हैं.
जाओ,
तिमिर में लगी अपनी शय्या पर
जहाँ सिरहाने धरा हैं पानी से भरा लोटा.

मेरा क्या हैं, तुम्हारे शब्दों के सीताफल
सहेज लूँगा पकने को
गेहूं से भरी कोठी में.

देखो बातों में लगा लिया तुमने
और मैं भूल गया अपने ज्वरग्रस्त देह की धूजन

तुम जाओ,
उपनिषदों की पोथी का तकिया बनाकर
सो जाओं.

Comments

संदीप भाई यह कविता पढ़कर हमको ज्‍वर चढ़ गया। भैया क्‍या संदीप नाईक ही हैं इसके रचियता । अगर हां तो बहुत खुशी की बात है कि उन्‍हें कोई तो मिली जिसे वे यह सब कह सकते हैं। पर भैया भाषा थोड़ी आसान कर लो,वरना यह आम्रतरू की छांह भाग खड़ी होगी।

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...