41,32,500/- ₹ - यानी 50,000.00 $ मिलने की हार्दिक बधाई विनोद कुमार शुक्ल जी [आज डॉलर का भाव 82.65 ₹ है ] नोबल से आधी ही है फिर भी यह राशि, ख़ैर, हिंदी आज इठला रही हैं, बन - ठनकर, और हिंदी के लोग 56 इंची फाड़कर फुदक रहें है मार्किट में और आपके समकालीन ओटन लगे है कपास - कपार पकड़ के, बापडे 11, 21 के ऊपर बढ़ नही पाये बाकी सब तो यूँही है, असली चीज़ है रुपया, चलिए संतानों के काम आएगा यह रुपया, अब आप दिल्ली पुस्तक मेले में जाकर किताब खरीदने से रहें, प्रकाशन गृह खोलने से रहे या किसी अशोक , हीरालाल , चंपालाल को दान करने से रहे - मज़े करिए, ऐसे ही रचनात्मक बनें रहें बढ़िया है, हिंदी के सब महान लोग पुरुस्कृत हो रहें है, 11 रुपये से लेकर 41 लाख तक - बस अफ़सोस यह है कि मेवे तब मिल रहे जब दांत बचे नही चबाने लायक , पूत - सपूतों के काम आएगा रुपया और अब कोई रज़ा या कृष्णा सोबती सा बचा ही नही तो किसी रोध - प्रतिरोध के गिरगिट को पकड़ा जाएगा सारा अकूत धन मनमानी करने या अठखेलियाँ करने को #दृष्ट_कवि *** शांति भूषण योगेन्द्र यादव प्रशांत भूषण कुमार विश्वास आशुतोष सत्येंद्र जैन और आख़िर आज, मनीष सिसौदिया को भी निपटा द...
The World I See Everyday & What I Think About It...