Skip to main content

Khari Khari 23 March 2021

 महाराष्ट्र में देखिए सत्ता पाने के लिए नाटक

सत्ता के बिना रह नही सकते, मर जायेंगे, षडयंत्र रचेंगे, इस्तेमाल करेंगे पर सत्ता को पाने के लिए कुछ भी करेंगे
लोकतंत्र की इज्जत नही, काहे चुनाव के नाम पर नाटक करवा रहें हो बै, हर बार खरीदी बिक्री करनी है, षड्यंत्र करना है और किसी भी तरह की नीचता से कुर्सी पाना ही है तो बंद करो और बैठ जाओ और कहते हो कि हम अनुशासित, सुसंस्कृत, सभ्य और लोकतांत्रिक पार्टी है , तुम लोग घण्टा, घड़ियाल, थाली और झाँझ - मजीरा पार्टी हो बस
कंगालों को साल भर से रोटी नही मिल रही, देश की आर्थिक राजधानी में भूखे मर रहें है तो चौबीसों घँटों लगे है मुम्बई से दिल्ली तक
हद है मतलब बर्दाश्त ही नही कर सकते कि सत्ता से दूर रहें मप्र में सत्ता खरीद ही ली भूखे भेड़ियों ने, राजस्थान में कुत्सित प्रयास किया पर सफल नही हुए छग में भी जूते खाएं, बिहार में नीतीश को बेवकूफ बनाकर बेशर्मी से कुर्सी पर बैठे ही है, बंगाल में गुंडागर्दी की सारी हदें पार करके रुपयों के बल पर और अन्य चार राज्यों में कुर्सी खरीद ही लेंगे व्यापार खून में है - कल कल्लू मामा बोला था ना
बस मुम्बई बस में नही आ रही थी तो घटिया किस्म के षड़यंत्र करके रोना धोना मचा रहें है, वैसे अम्बानी इनका क्या लगता है - उसने तो कोई रिपोर्ट नही की कि उसे खतरा है, देवेंद्र फड़तूस जबरन मुद्दा बना रहा है - इसको आंगनवाड़ी का दलिया भिजवाओ रे कोई
पच नही रहा कि शिवसेना अकेले 100 करोड़ हर महीने खा लें फिर इनको क्या मिलेगा

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...