Skip to main content

Balaram Parmar, Drisht Kavi and other posts of 2 March 2021

 सफेदी की झंकार


अचानक फोन आता है कि संदीप मिलना है
मैंने कहा कौन, तो बोले आ रहा हूँ घर ही
और बस, थोड़ी देर में ये सज्जन घर आ गए - बालाराम परमार जी, 1992 के एमफिल के बैचमेट - स्व डॉक्टर बीके पासी के हम विद्यार्थी और देवी अहिल्या विवि इंदौर के Future Studies की पहली बैच के छात्र, कोर्स के बाद हम सब देशभर में बिखर गए उड़ीसा, गोवा, बैंगलोर, नांदेड, चित्रदुर्ग और जर्मनी, कनाडा, अफ्रीका और ना जाने कहाँ कहाँ
बालाराम जी जीवन भर केंद्रीय विद्यालयों में प्राचार्य रहे - अंडमान, पूना, बैंगलोर, सोलापुर, नान्देड़, भोपाल से लेकर नार्थ ईस्ट और अभी जम्मू में पटनी टॉप से सेवा निवृत्त होकर पुनः अपने मालवा में लौट आये है स्थाई रूप से देवास में बस गए है
बड़ी बेटी मैरीलैंड अमेरिका में कैंसर पर गम्भीर शोध करने वाली Super specialist डाक्टर है, छोटी बिटिया National Instt of Design अहमदाबाद से पीजी कर रही है और सबसे छोटा बेटा शत्रुघ्न सिन्हा के भाई जयंत सिन्हा के साथ फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा है
खूब बातें हुईं अपने प्रोफेसर्स को शिद्दत से याद किया
Dr-Sushil Tyagi
जी
Umesh Vashishtha
जी के साथ - साथ देवराज गोयल, पीके साहू, छाया गोयल, मानवेन्द्र दास, हंसराज पाल, मीना बुद्धिसागर, डीएन सनसनवाल, विजय बाबू जी आदि को भी बहुत याद किया - साथ ही हमारे साथ पढ़ने वाले संगी साथियों को भी याद किया साधना, प्रभा से लेकर ढेरों मित्रों को
कितना सुकूनदायी है यह सब, एक शाम गुलज़ार हुई, 1991 - 93 की स्मृतियाँ याद करना कितना रूहानी था, अब मुलाकातें होती रहेंगी, ढलती उम्र में इतने पुराने मित्रों की संगत ठहाके और हंसी के साथ आंखों की कोर में आंसूओं की झलक दिख ही जाती है, प्रभा से भी बात करते समय बहुत इमोशनल हो गए हम लोग पुराने दिन याद करके
कितना प्यारा रिश्ता है दोस्ती - ताक़त, भरोसा, आस्था और बेबाकपन - वो 62 के और मैं अब 55 शुरू करूँगा अगले माह पर बचपना अभी शेष है और इंशा अल्लाह यह सहजपन और निश्चलता बनी रहें - जीने को और क्या चाहिये

***
"आपकी कविता की किताब के केश लोचन समारोह में 2 ही लोग थे, आप और मुहल्ले के वो 90 साला चक्की वाले दादाजी जिन्हें कम दिखता है, ऐसा क्यों, कोई दिख नही रहा फोटू में" - मैंने लाईवा से पूछा
"जी, वो असल मे, असल मे, असल मे यूँ हुआ कि, मतलब, कहने का आशय यह था कि, मतलब, अब क्या कहूँ, अब आपसे क्या कहना - हाँ, हाँ - याद आया कि कोरोना है ना, सरकार के आदेशों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक का परिचय दिया मैंने, नागरिक पहले - फिर कवि हूँ, सोशल डिस्टनसिंग का पालन कर रहा था और इस्ट्रीम यार्ड से लाइव हो रहा था " - अंत में फोन पर आत्मविश्वास लौट आया था
फिर बोले "खांसी पर कविता पढ़ी थी, आपने नही सुनी हो तो अभी सुना देता हूँ......"
फोन काट दिया मैंने - पता नही साला, उल्टी - दस्त - डकार - उबासी पर भी सुना देगा कोई भरोसा नही, रिटायर्ड है और दो दर्जन रोज़ लिखता है

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...