Skip to main content

Posts of 22 Dec 15 (किशोर अपराध की 18 से घटाकर उम्र 16 की गयी - दुर्भाग्य)



उड़ीसा में फादर ग्राहम स्टेन्स को जलाकर मारा था, उसकी पत्नी और बच्चों ने बाद में एक हिंदूवादी संगठन के लोगों को माफ़ कर दिया था। राजीव गांधी के हत्यारों को उनके परिजनों ने माफ़ कर दिया था। नवापाड़ा, झाबुआ में दो नन्स ने अठारह लोगों को बलात्कार करने के बाद माफ़ कर दिया था। गांधी, विवेकानन्द और विनोबा भावे, अम्बेडकर और गोलवलकर, हेडगेवार दीनदयाल उपाध्याय से लेकर विश्व स्तर के चिंतको ने माफी को सबसे बड़ा हथियार, और सबसे बड़ा हिम्मत का श्रेष्ठ कार्य बतलाया है। हमारे ही देश में ऐसे सैंकड़ों किस्से है।
Dorothy Beck सिस्टर जो बरसों से आष्टा के क्षेत्र में गरीब, वंचित और दलितों के साथ काम कर रही है। उनकी एक बात हमेशा याद रहती है, वे कहती है कि हम लोग सूर्यास्त के पहले सारे झगड़े भूला देते है और सबको माफ़ कर देते है। रात का खाना सब लोग मिलकर खाते है।
धर्म और मानवता में माफी सबसे बड़ा गुण है और यह हमे हमेशा याद रखना चाहिए। महावीर, बुद्ध, श्रीराम, कृष्ण से लेकर जीसस, नानक, मोहम्मद साहब तमाम महान लोगों की शिक्षाएं हमारे आसपास बिखरी पड़ी है।
सवाल यह है कि हम हिंसक समाज बनाना चाहते है या आने वाली पीढ़ियों को एक भला, शांत और हिंसा मुक्त समाज सौंपना चाहते है। अगर यह समाज बनाने के लिए आपको नरबलि, फांसी और बदला जैसी कार्यवाही करना है तो माफ़ कीजिये मुझे आपके समाज में नही रहना है। शांत रहिये, सबको, हमको, आपको और उसको भी सुधरने का एक मौका देना होगा।
शांत हो जाइए, ज्योति सिंह के माँ बाप हमारे अपने लोग है , उन्हें भड़काईए नही - समझाइये और उनकी मदद कीजिये। वादा कीजिये कि ज्योति के साथ जो हुआ वो अब नही होगा किसी बहु बेटी के साथ, कोई बच्ची हम सबके बीच जलील नही होगी, हम समतामूलक समाज और बराबरी वाले समाज की बात को क्रियान्वित करेंगे, अपने घर से शुरू कीजिये। दो माह में देश बदल जाएगा, अपने किशोर होते बच्चों को सही शिक्षा दीजिये, कल ऐसा ना हो कि मुझे आपके होनहार, कुलदीपक और चिराग के लिए ऐसी अपील लिखना पड़े।
#संसद में नाबालिग /किशोर अवस्था घटाकर 16 वर्ष की गयी. दुर्भाग्य है. 

*****
बाबा भारती ने डाकू खड़क सिंह से सुलतान घोड़े का जिक्र करते हुए कहा था इस बात का जिक्र किसी से मत करना वरना कल तुम्हारी बात का और गरीबों पर कोई भरोसा नहीं करेगा..........
अचानक याद आ गयी यह बात, हर दौर में बाबा भारती और डाकू खड़क सिंह, घोड़ा सुलतान रहते है और फेसबुक पर भी है.........
और यह पोस्ट भी इसलिए लिखी है कि प्रेमचंद ने पंच परमेश्वर में लिखा था " बिगाड़ के डर से क्या ईमान की बात भी ना कहें"

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...