Skip to main content

Posts of 21 Dec 15 ज्योति सिंह के अपराधी का छूटना

समाज में पहले बराबरी लाईये फिर सजा अपराध की बात करिए 

ज्योति सिंह का अपराधी छुट गया कल, अच्छा हुआ, आप व्यर्थ ही उसे दोष दे रहे है, दिक्कत हमारी व्यवस्था में है, क़ानून में है, जन प्रतिनिधियों में है , संसद में है जो विधायिका की भूमिका निभाती है .
मेरी नजर में उसे सुधरने का एक और मौका देना ही चाहिए, वरना वह जहां सजा पायेगा, आस पास के माहौल से वह ज्यादा खतरनाक होकर बाहर निकलेगा. साथ ही यदि उसे सजा दी गयी तो देश भर में अठारह से कम उम्र के बच्चों के भविष्य पर बड़ी आंच आ सकती है जो जाने अनजाने में अपराध कर बैठे है. सिर्फ एक बार सोच कर देखिये यदि आपका बच्चा होता तो क्या आप इस सजा की पैरवी करते?
और दूसरा अब जेंडर के जाल से बाहर निकलिए और समानता की बात करिए, उन बच्चियों के ओर ध्यान दीजिये जो मसाज पार्लर, देह व्यापार और वेश्या वृत्ति के धंधे में धकेल दी गयी है और उन्ही के अभिभावक और लोग कमा खा रहे है और शिक्षा के अभाव में ये लड़कियां रुपया कमाने के लिए हर हद तक जा रही है और जाने को तैयार है.
बुंदेलखंड, झाबुआ, आलीराजपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर और देश के दूसरे हिस्सों में मैंने देखा है कि पलायन में मजदूरी करने ईंट भट्टों पर या मेट्रो में या अन्य निर्माण कार्यों में जो नाबालिग लड़कियां जाती है दिल्ली, बम्बई, सूरत या कानपुर वो किस तरह से लौट कर आती है और उनके हाथों में महंगे मोबाईल से लेकर कीमती कपडे और गजेट्स होते है और वे गाँव में स्वाभाविक ईर्ष्या का कारण बन जाती है, वे गाँव में मुश्किल से एक महीना भी रहना नहीं चाहती और लौट जाना चाहती है उन्ही शहरों और काम धन्धों में.
थोड़ा गंभीरता से सोचिये और विचारिये, यह एक नाबालिग के जीवन का नहीं बल्कि देश भर के करोड़ों बच्चों का सवाल है जो हमारी आपके सामाजिक व्यवस्था और गलतियों से अपराधी बनते है और हम ही उन्हें शह देते है. कहना आसान है परन्तु निर्वहन कठिन है. ज्योति सिंह के साथ जो हुआ वह तो निंदनीय है ही, इसके लिए हमारी पूरी सामाजिक व्यवस्था दोषी है पर एक को सजा देकर हम सब बच नहीं सकते क्योकि महिला पुरुष में भेद भाव हमने बनाए है, क्यों गैर बराबरी है समाज में और क्यों इज्जत नामक चीज को सिर्फ एक महिला से जोड़ा जाता है? सोचिये और एक बार अपने दिल पर हाथ रखकर कहिये कि मै निर्दोष हूँ.....यदि नहीं तो फिर सदियों से व्याप्त असमता और गैर बराबरी की सजा एक उस लडके को क्यों, क्या किसी ने यह प्रश्न किया कि तिहाड़ जैसी बड़ी जेल में बाकी दो अपराधियों ने आत्महत्या क्यों कर ली या मर गए? क्या हमारी सुरक्षा व्यवस्था की तगड़ी जेल भी इतनी ताकतवर नहीं कि दो जघन्य अपराधियों को बचा सकें.....?
थोड़ा सोचिये और यह बताईये कि क्या ज्योति सिंह के बलात्कार और ह्त्या के बाद दो माह से लेकर नब्बे साल की महिला तक के साथ बलात्कार होना बंद हो गए? क्या सब बालिगों कोर्ट में कन्विक्ट कर सजा दिला पाए है ? क्या मानसिकता में बदलाव आ गया है, यदि हाँ तो फिर उसे इंडिया गेट पर सार्वजनिक सजा दे दो, फांसी पर टांग दो और यदि नहीं तो फिर अपनी सड़ी गली व्यवस्था में बदलाव लाईये समाज को ज्ञान मत बांटिये.
-संदीप नाईक 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...