Skip to main content

देवास के "ओटले" की महत्वकांक्षी योजनाएं


देवास के ओटले का जिक्र कई बार हुआ है और कई लोग इस पूरी प्रक्रिया को बहुत महत्वपूर्ण मानते है. कल जब Sunil Chaturvedi के घर पर हम लोग बैठकर Manish Vaidya की कहानी सुन रहे थे तों मनीष ने और सुनील ने कहा कि ओटले पर उनकी रचना प्रक्रिया मजबूत हुई है. लगातार पढाना, लिखना और बेबाकी से अपनी राय व्यक्त करना किसी भी रचना के आगाज़ और मुकम्मल स्तर पर पहुँचाने के लिए बेहद जरूरी है. राजस्थान से आये चरण सिंह पथिक ने अपनी कहानी "यात्रा' का वाचन किया और कहा कि आज से दस- पन्द्रह साल पहले जयपुर में ऐसे दोस्तों का जमावडा था जो इसी तरह से कहानी-कविता और दीगर विधाओं के लिखने- पढने वालों का जमावडा होता था और इसी प्रक्रिया में सशक्त रचनाएँ उभर कर आती थी पर अब यह मिलने-जुलने की परम्परा बंद सी हो गई है और अपने-अपने खेमों में बंद रचनाकार भी अपनी लेखनी की धार को कुंद करते जा रहे है. अगर देवास में ओटला ने यह परम्परा निभाई है और इसे जारी रख रहा है तों यह प्रशंसनीय है बस यही है कि इसे लंबे समय तक आगे बढाते रहना होगा. मित्रों देवास के आँगन में लिखने- पढने वालों का मिला-जुला प्रयास है ओटला (otladewas@gmail.com) इसमे देवास से Bahadur Patel, Sandip Naik, Manish Vaidya, Dinesh Patel, डा प्रकाश कान्त, जीवन सिंह ठाकुर, अनूप सक्सेना, श्रीकांत उपाध्याय, Mohan Verma, Om Varma, विक्रम सिंह, समीरा नईम, केदार, भगवान सिंह मालवीय, रितेश जोशी, ओम प्रभाकर, दीक्षा दुबे, मेहरबान सिंह, तों है ही साथ-साथ इंदौर से सोनल शर्मा, प्रभु जोशीBrajesh Kanungo, Satya Patel Sunil Chaturvedi, दिल्ली से जीतेंद्र श्रीवास्तव, कोलकाता से एकांत श्रीवास्तव, जबलपुर से राजेन्द्र दानी आदि साथी है जो समय -समय पर मिलकर गंभीर बातें करते है और देशभर के चुनिन्दा साहित्यकारों को बुलाते है और अनूठे आयोजन करते है. संक्षिप्त समय में देश भर में अपनी पहचान बना चुका देवास के ओटले पर सभी आने को और अपने रचनाओं को सुनाने को बेताब है. शीघ्र ही ओटला देवास के बैनर तले प्रकाशन का भी वृहद काम हाथों में लिया जा रहा है और एक किताब के साथ इस महत्वाकांक्षी योजना का आगाज़ किया जा रहा है. निकट भविष्य में नियमित पत्रिका और प्रकाशनों की एक लंबी श्रृंखला के साथ ओटला देश के साहित्यिक मानचित्र पर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज करेगा. आपके विचारों और सुझावों की प्रतीक्षा है.........

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...