Skip to main content

अथ: सलमान खुर्शीद कथा और मीडिया के युवा तुर्क.........


वैसे धृतराष्ट्र तों कोई और है, हम सब रोज उन्हें देखते है और झेल रहे है, और ये सलमान तो बेचारे मुझे दुर्योधन से गुस्सैल और निहायत मूर्ख लगते है........
इस सारे खेल में अरविंद और अन्ना का क्या................Ashish Maharishi ने जो पांच सवाल आज पूछे है उंके जवाब कौन देगा................और राबर्ट वाड्रा को तों ये सलमान ले डूबे कही यह तों नहीं कि सोनिया जी जान देने की बात करने वाले सलमान यहाँ इस कुए में डूब रहे है ताकि बची रहे इज्जत घर की और दामाद रहे सुरक्षित.........फ़िर बन् जायेंगे कही राज्यपाल और लुईस बन् जायेगी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ...............????
आज मीडिया के युवा तुर्कों को देखा. जहां तक इनमे दम की बात है वो तों बहुत है पर जो धैर्य और समझ होना चाहिए वो कही कम दिखती है, सजी संवरी मीडिया की दुनिया और बार- बार अपने बालों को सहलाती युवतियां, सजे सवरे युवा, ब्रांडेड कपडे, होठों पर अंगरेजी का नशा और हाथों में कागजों का पुलिंदा हिलाते जोश और गुस्से से भरे पत्रकार वाह क्या भविष्य है इस देश के मीडिया का, मुझे प्रोढ या परिपक्व पत्रकार इस पूरी बातचीत में कही नजर नहीं आये जाहिर है एक नाकारा और भ्रष्ट मंत्री का उत्तेजित होना स्वाभाविक था. कही ऐसा तों नहीं इन युवा तुर्कों के पीछे शातिर और संगठित बड़े घरानों का हाथ है जो इन्हें मोहरा या कठपुतली बनाकर आगे कर रहा है खुद पीछे यवनिका में बैठकर मजे ले रहा है.............
 
सलमान की प्रेस वार्ता के बाद जिस तरह से मीडिया अपने अपने फोरम पर जिस तरह से आज तक को परोस रहा है और समालोचना कर रहा है वह निंदनीय है. ऐसे समय में जब देश के एक क़ानून मंत्री पर इतने गंभीर आरोप है और सलमान लगभग पागलों की तरह से रेस्टलेस होकर बार बार खड़े हो रहे थे बैठ रहे थे और दहाड़ रहे थे बिलकुल गुस्साए स्वर में पत्रकारों पर गरज रहे थे और एक बेचारे बुजुर्ग रंगी मिस्त्री को सबके सामने पेश किया और तालियाँ बजवाई वह बेहद शर्मनाक है, इस समय सारी मीडिया को एक स्वर में होकर ऐसे कुत्सित प्रयाओं का विरोध करना चाहिए ना कि आपस में छीछालेदारी............
आज की प्रेस वार्ता हिन्दुस्तान के इतिहास में सबसे घृणास्पद प्रेस वार्ता के रूप में दर्ज की जाना चाहिए/ या की जायेगी..........जहां देश का एक क़ानून मंत्री अपनी पत्नी और गुंडों के साथ कमजोर और बेबस लोगों को अपने गुंडों के बीच अपनी मर्जी की बात कहलवाता है और उस गरीब गुर्गे की क्या बिसात कि वो विरोध में कुछ भी बोल सके...........

जो कुछ भी हो रहा है उसके बाद अब सिर्फ यही लगता है कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री को सलमान खुर्शीद से इस्तीफा ले लेना चाहिए, सरकार की वैसे ही इज्जत नहीं बची है क्यों बची - खुची खत्म कर रहे है ये लोग, और सबसे बड़ी बात आने वाली पीढ़ी के सामने क्या आदर्श पेश कर रहे है........

तीसरा तत्काल प्रभाव से देश भर के ऐसे एनजीओ और ट्रस्ट जो FCRA 1973 Act , 80- CC 12-A, 35-AC के अंतर्गत है, के खाते सील करके कुछ समय के लिए इनके सभी कामकाजों पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए क्योकि सत्य साईबाबा ट्रस्ट से लेकर माँ आनंदमयी, वर्ल्ड विजन, सभी अन्तर्राष्ट्रीय एजेंसियां, संयुक्त राष्ट्र संघ समर्थित और भी दीगर संस्थाएं इस परोपकार के और पुण्य कमाने के चक्कर में सामाजिक कार्यों के बहाने से कमाने- धमाने के नेक कामों में गले- गले तक डूबी हुई है.


 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...