Skip to main content

प्रशासन पुराण 59

किसी साथी ने बताया कि मप्र के मुख्य सचिव भोपाल में पैंतीस आय ए एस और आय पी एस अधिकारियों को श्रीलंका के राष्ट्रपति के सफल दौरा आयोजन की खुशी में अरेरा क्लब भोपाल में पार्टी दे रहे है, इसी दोस्त ने यह भी बताया कि यह खबर आज के जागरण में छपी है मुझे मिली नहीं, कोई लिंक बताकर मदद करेगा..............खैर अभी बड़े साहब दौरा करके लौटे है श्योपुर का जहां पच्चीस बच्चे मर गये थे और यह मरने का क्रम अनवरत जारी है. साला दो टके का कुपोषण इसका मुख्य कारण है, ये गाँव वाले ना ढंग से जीते है,, ना बच्चे सम्हालते है ना बढ़िया "न्युट्रीशियस फ़ूड" बनाकर खाते है और जब साले बच्चे मरने लगते है तों सरकार को दोष देते है.........एक तों ढेर सारे पैदा कर लेते है...........अरे भाई दे रहे है ना- राशन भले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पैंतीस किलो नहीं पर दे तों रहे है, दूसरा आंगनवाडी भी तों है ढेर सारी सुविधाएँ और योजनाएं, फ़िर साले ये एनजीओ वाले भी तों है जो यूनिसेफ और ना जाने कहाँ कहाँ से ग्रांट का जुगाड करके बैठे है, मीडिया को क्या और कोई काम नहीं है हद है यार पीछे ही पड़ गये है, ..........अब ज़रा सुस्ताने दो भाई, वैसे मप्र में बौद्ध विश्व विद्यालय का खुल जाना बड़ी बात है और बड़ा मुश्किल था तमिलनाडू से आये दस हजार लोगों को रोकना वायको को रोकना और बड़ी हिट हुई दिन में गिरफ्तार और शाम को राज्य का अतिथि है कोई ऐसा उदाहरण दुनिया में .खैर .....रिलेक्स, बाबू मोशाय, रिलेक्स........कम ऑन रिलेक्स .....(प्रशासन पुराण 59)

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...